RailYatri ऐप पर डेटा लीक के लिए लगा जुर्माना, सिक्योरिटी उपायों के बाद किया रीस्टोर

संसद को दी गई जानकारी में बताया गया है कि ऐप को सिक्योरिटी उपाय करने के बाद बहाल किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 मार्च 2023 10:21 IST
ख़ास बातें
  • ऐप को जरूरी सिक्योरिटी उपाय करने के बाद बहाल किया गया था
  • रेलयात्री ऐप की कस्टोडियन फर्म पर जुर्माना लगाया गया था
  • IRCTC जल्द ही वॉयस-बेस्ड ई-टिकटिंग का फीचर शुरू कर सकता है

इस ऐप का इस्तेमाल रेलवे की टिकट बुक कराने में किया जाता है

केंद्र सरकार ने RailYatri ऐप की कस्टोडियन फर्म पर डेटा लीक के लिए जुर्माना लगाया था। संसद को दी गई जानकारी में बताया गया है कि ऐप को जरूरी सिक्योरिटी उपाय करने के बाद बहाल किया गया था। इस ऐप का इस्तेमाल रेलवे की टिकट बुक कराने में किया जाता है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT स्टेट मिनिस्टर,  Rajeev Chandrasekhar ने लोकसभा को एक लिखित उत्तर में बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम CERT-In की ओर से दी गई सूचना के बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने रेलयात्री ऐप के खिलाफ कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा, "IRCTC की ओर दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष दिसंबर में CERT-In से रेलयात्री ऐप पर मौजूद डेटा के लीक होने की सूचना मिलने के बाद इस ऐप पर टिकट बुकिंग की सुविधा रोक दी गई थी और इसकी कस्टोडियन फर्म पर जुर्माना लगाया गया था। ऐप को जरूरी सिक्योरिटी उपाय करने के बाद बहाल किया गया था।" 
Advertisement

चंद्रशेखर ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में सरकारी संगठनों से जुड़े डेटा लीक के मामले क्रमशः 10, 5 और 7 हैं। उन्होंने कहा, "CERT-In की ओर से ट्रैक की गई जानकारी के अनुसार, पिछले पांच कैलेंडर वर्षों में डेटा लीक के कुल 47 और डेटा उल्लंघन के 142 मामले हुए हैं।" पिछले वर्ष CERT-In ने कानून के तहत ऐसे मामलों का पता चलने के छह घंटे के अंदर इसकी रिपोर्ट CERT-In को करने से जुड़ा निर्देश जारी किया था। 

IRCTC जल्द ही वॉयस-बेस्ड ई-टिकटिंग का फीचर शुरू कर सकता है। इससे बोल कर टिकट बुक कराई जा सकेगी। यहअपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म 'Ask DISHA' का ट्रायल कर रहा है। इससे कस्टमर्स वॉयस कमांड्स देकर टिकट बुक करा सकेंगे। इसके साथ ही IRCTC ने प्रति दिन की ऑनलाइन टिकटिंग क्षमता भी बढ़ाने की योजना बनाई है। Ask DISHA को बेंगलुरु के स्टार्टअप CoRover के साथ मिलकर डिवेलप किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कस्टमर्स एक OTP वेरिफिकेशन लॉग-इन के साथ टिकट बुक कर सकते हैं और अन्य सहायता ले सकते हैं। इसमें यूजर्स को IRCTC के लॉग-इन और पासवर्ड की जरूरत नहीं होती। चैटबॉट Ask Disha 2.0 के जरिए पैसेंजर्स टेक्स्ट या वॉयस कमांड्स का इस्तेमाल कर टिकट बुक करा सकेंगे। इस पर टिकट कैंसल करने और कैंसल किए गए टिकट के रिफंड की स्थिति भी पता चल सकेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.