Paytm ऐप को Google Play से हटाया गया, यह है वजह

Paytm ऐप की Google Play लिस्टिंग में अब एक एरर टेक्स्ट दिखाई दे रहा है। Paytm ऐप के साथ, Paytm First Games ऐप भी अब गूगल प्ले के जरिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है।

Paytm ऐप को Google Play से हटाया गया, यह है वजह

Paytm और Paytm First Games ऐप को गूगल प्ले से हटाया गया

ख़ास बातें
  • Paytm ऐप को Google Play से हटाया गया
  • Paytm First Games ऐप भी अब नहीं है उपलब्ध
  • Google की कुछ नीतियों का उल्लंघन करने का है आरोप
विज्ञापन
Paytm को Google Play से हटा दिया गया है। कंपनी ने पुष्टि करते हुए बताया है कि इसे हटाए जाने के पीछे का कारण कंपनी द्वारा हाल ही में ऐप में फैंटेसी क्रिकेट टूर्नामेंट का जोड़े जाना है, जो कि गूगल प्ले की नीतियों का उल्लंघन करता है। iOS के लिए पेटीएम ऐप अभी भी ऐप्पल ऐप स्टोर के जरिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। पेटीएम ऐप के अलावा, Google Play ने Paytm First Games ऐप को भी अपने स्टोर से हटा दिया है, जिसमें समान फैंटेसी क्रिकेट फीचर्स शामिल है, लेकिन वास्तविक क्रिकेट सट्टेबाजी के साथ।

Paytm ऐप की Google Play लिस्टिंग में अब एक एरर टेक्स्ट दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है, (अनुवादित) "हमें खेद है, अनुरोधित यूआरएल इस सर्वर पर उपलब्ध नहीं है।" एंड्रॉयड डिवाइस पर यूज़र्स प्रीलोडेड Google Play से ऐप डाउनलोड करने में भी सक्षम नहीं हैं। हालांकि, मौजूदा यूज़र्स जिनके पास ऐप पहले से ही उनके डिवाइसों पर इंस्टॉल है, वे कंपनी द्वारा प्रदान किए गए मोबाइल वॉलेट और अन्य सेवाओं का उपयोग करना जारी रख सकते हैं।

पेटीएम ऐप के साथ, पेटीएम फर्स्ट गेम्स भी अब गूगल प्ले के जरिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है।

इससे पहले शुक्रवार को, गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट किया था, जिसमें कंपनी ने अपनी गैंबलिंग (जुआ) नीति के बारे में जानकारी दी थी, जो ऐप डेवलपर्स को खेल सट्टेबाजी की सुविधा देने की अनुमति नहीं देती है। यह एक फीचर पेटीएम द्वारा हाल ही में घोषित फैंटेसी क्रिकेट टूर्नामेंट के जरिए दिया जा रहा था और आखिरकार गूगल ने ऐप को ही अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया।

Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा (अनुवादित) “हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं या किसी भी अनियमित गैंबलिंग ऐप्स का समर्थन नहीं करते हैं जो खेल सट्टेबाजी की सुविधा प्रदान करते हैं। इसमें यह भी शामिल है कि अगर कोई ऐप यूज़र को किसी बाहरी वेबसाइट की ओर ले जाता है, जो उन्हें असली पैसे या नकद पुरस्कार जीतने के लिए भुगतान किए गए टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति देता है, तो यह हमारी नीतियों का उल्लंघन है।” कंपनी ने पुष्टि की है कि यह पेटीएम ऐप को हटाने का कारण था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Play, Paytm

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »