Paytm से करें खाना ऑर्डर, एंड्रॉयड यूजर के लिए शुरू हुई यह सेवा

Paytm ने यूजर्स की सहूलित को ध्यान में रखते हुए यूजर के लिए एक नई सर्विस को शुरू किया है। जानें, इसके बारे में।

Paytm से करें खाना ऑर्डर, एंड्रॉयड यूजर के लिए शुरू हुई यह सेवा

Paytm से करें खाना ऑर्डर, एंड्रॉयड यूजर के लिए शुरू हुई यह सेवा

ख़ास बातें
  • जनवरी माह के अंत तक 100 शहरों में सर्विस शुरू करने का उद्देश्य
  • Paytm ने एंड्रॉयड यूजर के लिए शुरू की फूड ऑर्डर सर्विस
  • 100 शहरों में 80,000 रेस्टोरेंट कवर करती है Zomato
विज्ञापन
ई-वॉलेट प्लेटफॉर्म Paytm ने मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के साथ यूजर्स की सहूलित को भी ध्यान में रखते हुए एंड्रॉयड यूजर के लिए एक नई सर्विस को शुरू किया है। Paytm App के जरिए यूजर्स अब ना केवल मोबाइल रीचार्ज और बिल भुगतान बल्कि खाना भी ऑर्डर कर सकेंगे। One97 Communications ने गुरुवार यानी आज इस बात की घोषणा की है कि कंपनी ने Zomato के साथ साझेदारी कर ली है। बता दें कि इस सर्विस का लाभ अभी केवल दिल्ली-एनसीआर में रह रहे एंड्रॉयड ग्राहक ही उठा पाएंगे। पेटीएम के फूड ऑर्डर बिजनेस में कूदने के बाद Swiggy और Uber Eats को कड़ी चुनौती मिलेगी।

कंपनी आने वाले समय में सर्विस को देशभर में और पेटीएम iOS यूजर्स के लिए भी जारी करने की तैयारी में है। कुछ समय पहले Paytm ने अपने प्लेटफॉर्म से ट्रेन टिकट बुकिंग करने पर अतिरिक्त शुल्क को हटा दिया था। Zomato ने भी हाल ही में अपनी सर्विस का विस्तार करते हुए 30 भारतीय शहरों में भी फूड डिलीवरी सर्विस को शुरू किया था। दिल्ली-एनसीआर के बाद इस माह के अंत तक कंपनी का उद्देश्य 100 शहरों में 80 हजार रेस्टोरेंट को कवर करना है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि टियर 2 और टियर 3 शहरों में Paytm का यूजर बेस काफी मजबूत है।
 
paytm

इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत Paytm अपने ऐप के जरिए फूड ऑर्डर करने पर यूजर्स को 100 रुपये तक का कैशबैक दे रही है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए प्रोमोकोड "Hungry" का इस्तेमाल करना होगा। याद करा दें कि, कैब सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ओला (Ola) ने भी अपने ऐप में Foodpanda को इंटीग्रेट किया हुआ है। पिछले साल अक्टूबर माह में फूडपांडा ने 50 भारतीय शहरों में अपनी सर्विस का विस्तार किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Paytm, Zomato, Paytm food ordering

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »