अब जियोमनी से कर पाएंगे उबर के किराये का भुगतान

अब जियोमनी से कर पाएंगे उबर के किराये का भुगतान
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और कैब सेवाएं देने वाली उबर ने साझेदारी का ऐलान किया है। अब उबर इस्तेमाल करने वाले लोग जियो मनी के जरिए भी भुगतान कर पाएंगे। इस साझेदारी का लक्ष्य यूज़र को जियो डिजिटल लाइफ ईकोसिस्टम से जोड़ना है।

रिलायंस जियो और उबर ने एक साझा प्रेस रिलीज़ भेजकर इस साझेदारी की जानकारी दी। इस पार्टनरिशिप के तहत जियो और उबर साथ मिलकर काम करेंगे।  उबर ने घोषणा करते हुए बकाया कि रिलायंस पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड का पीपीआई वॉलेट जियो मनी अब उबर ऐप में भुगतान के लिए विकल्प के तौर पर दिखेगा। भारत में डिजिटल ट्रांज़ेक्शन को बढ़ावा देने के लिए हुई इस साझेदारी के बाद उबर यूज़र अब अपनी राइड के लिए जियोमनी के जरिए भुगतान कर पाएंगे। इसी तरह, जल्द ही जियोमनी यूज़र भी जियोमनी ऐप से ही उबर कैब बुक करने के साथ भुगतान भी कर पाएंगे।

उबर ने बताया कि कंपनी आज से देशभर के यूज़र के लिए जियोमनी पेमेंट विकल्प जारी करेगी। बता दें कि देशभर में जियो यूज़र की संख्या में तेजी से इज़ाफा हो रहा है। ऐसे समय में उबर और जियो की इस साझेदारी से कई यूज़र को आसानी हो सकती है।

 बता दें कि इससे पहले उबर ऐप में पेटीएम और कैश के जरिए ही भुगतान किया जा सकता था। इसी महीने पेटीएम ऐप से भी उबर कैब बुक करने का विकल्प मिला था। पेटीएम ऐप यूज़र अब ऐप के बुक ऑन पेटीएम सेक्शन के अंदर उबर की लिस्टिंग देख पाएंगे। इस पर टैप करने के बाद वे सीधे ही उबर ऐप में डायरेक्ट कर दिए जाएंगे। और यहां पर राशि के भुगतान का विकल्प पेटीएम होगा। कंपनियों ने कहा कि यूज़र अपने लोकेशन से सीधा उबर कैब बुक कर सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Uber, Uber App, Jio, Jio money, Uber jio parternship

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »