Mrs. Serial Killer का ट्रेलर लॉन्च, Netflix पर रिलीज होगी 1 मई को

Mrs Serial Killer के दो मिनट के इस ट्रेलर में मनोज बाजपेयी एक डॉक्टर के रूप में दिखे हैं, जिन पर एक सीरियल किलर होने का आरोप लगा है।

Mrs. Serial Killer का ट्रेलर लॉन्च, Netflix पर रिलीज होगी 1 मई को

Mrs Serial Killer का निर्देशन फराह खान और उनके पति शिरीष कुंदर कर रहे हैं

ख़ास बातें
  • 1 मई को दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी मिसेज सीरियल किलर
  • सभी स्टार्स ने की अपने किरदारों के बारे में बात
  • भारत के लिए यह नेटफ्लिक्स की पांचवीं ऑरिजनल फिल्म है
विज्ञापन
Mrs. Serial Killer का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। Netflix की यह भारत के लिए अगली ऑरिज़नल फिल्म है, जिसका दो मिनट लम्बा ट्रेलर ज़ारी किया गया है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज, मनोज बाजपेयी, मोहित रैना और ज़ैन मैरी खान महत्वपूर्ण किरदार में हैं। ज़ैन मैरी खान आमिर खान की भतीजी हैं। दो मिनट के इस ट्रेलर में मनोज बाजपेयी एक डॉक्टर के रूप में दिखे हैं जिन पर एक सीरियल किलर होने का आरोप लगा है, जो लड़कियों को फंसाकर उनका मर्डर कर देता है। वहीं, जैकलीन उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं, जो अपने पति को बेगुनाह साबित करने के लिए सीरियल किलर बनने का ढोंग करती है। मिसेज सीरियल किलर फिल्म का निर्देशन फराह खान और उनके पति शिरीष कुंदर कर रहे हैं।

 


ट्रेलर रिलीज पर फिल्म के सभी स्टार्स ने अपने-अपने किरदार के बारे में जानकारी दी।

जैकलीन फर्नांडिज ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया कि उनका किरदार कुछ ऐसी परिस्थियों में फंस चुका है कि उन्हें कुछ भयानक करना सीखना होगा और मिसेज सीरियल किलर बनना होगा।

वहीं मनोज बाजपेयी ने इस किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म में उनके किरदार का नाम मृत्युंजॉय मुखर्जी है। उनका यह किरदार शिरीष कुंदर ने लिखा है, जिनके साथ वह साल 2016 में बनी शॉर्ट फिल्म कृति में काम कर चुके हैं। उनके किरदार के पास सब-कुछ है, लेकिन एक दिन दुनिया उन पर सीरियल किलर होने का आरोप लगा देती है। वह इस वक्त बेबस है और सिर्फ अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अपनी पत्नी पर निर्भर है। मनोज बाजपेयी ने कहा नेटफ्लिक्स के साथ उनका यह पहला किरदार है और वह इसके लिए बेहद ही उत्साहित हैं।

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि मनोज बायपेयी ने वेब की दुनिया में कदम रखा है। इससे पहले वह अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज़ 'द फैमिली मैन' में भी नज़र आ चुके हैं।

मोहित रैना फिल्म में पुलिस का किरदार निभा रहे हैं, रैना ने बताया कि उनका किरदार न्याय की तलाश में रहता है। लेकिन उसका अतीत उसके वर्तमान इरादों को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि वह यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि पब्लिक उनके किरदार इमरान शाहिद के बारे में क्या सोचती है।

1 मई को दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी मिसेज सीरियल किलर।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  3. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  4. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  6. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  7. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  8. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  9. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  10. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »