नरेंद्र मोदी ऐप पर दें नोटबंदी को लेकर अपनी राय

नरेंद्र मोदी ऐप पर दें नोटबंदी को लेकर अपनी राय
ख़ास बातें
  • पीएम मोदी ने 500 रुपये व 1000 रुपये के पुराने नोट बैन कर दिए हैं
  • पीएम मोदी ने नमो ऐप पर सर्वे के जरिए लोगों से सीधी राय मांगी है
  • नरेंद्र मोदी ऐप एंड्रॉयड, आईओएस व विडोज़ फोन के लिए उपलब्ध है
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के फैसले पर अब लोगों से नरेंद्र मोदी ऐप पर सीधी राय मांगी है। पीएम मोदी ने करेंसी बैन को लेकर किए जा रहे सर्वे के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।

पीएम मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''मैं करेंसी नोट बंद करने के बारे में आपकी सीधी राय जानना चाहता हूं। एनएम ऐप पर किए जा रहे सर्वे में हिस्सा लीजिए http://nm4.in/dnldapp''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया था। लोगों के पास इस साल के आखिर तक अपना पैसा बैंको में जमा करने और बदलने का मौका है। और इस फैसले के बाद से बैंको और एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुईं हैं। लोगों को ख़ासी परेशानी हो रही है।
 

पीएम मोदी ने नोटबंदी पर किए जा रहे सर्वे में इन सवालों के जवाब मांगे हैं।
  • क्या आपको लगता है कि भारत में काला धन है?
  • क्या आपको लगता है कि भ्रष्टाचार और काले धन रूपी दानव का खात्मा ज़रूरी है?
  • मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बैन किए जाने के बारे में आपकी क्या राय है?
  • क्या आपके पास पीएम नरेंद्र मोदी के साथ साझा करने के लिए कोई सुझाव, विचार या राय है?
  • भ्रष्टाचार, काले धन और आतंकवाद से निपटने के लिए करेंसी बैन के फैसले से हुई असुविधा से आपको दिक्कत है?

यह सर्वे नमो ऐप पर उपलब्ध है। सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस ऐप्लिकेशन को एंड्रॉयड, आईओएस व विंडोज़ फोन यूज़र डाउनलोड कर सकते हैं।

इससे पहले एक आज अपनी पार्टी के संसदीय बैठक में पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष जानबूझकर जनता को इन करेंसी बैन पर भ्रमित कर रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »