• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • नरेंद्र मोदी ऐप में आया नमोटीवी सेक्शन, प्रधानमंत्री के लाइव भाषण देख पाएंगे आप

नरेंद्र मोदी ऐप में आया नमोटीवी सेक्शन, प्रधानमंत्री के लाइव भाषण देख पाएंगे आप

नरेंद्र मोदी ऐप में आया नमोटीवी सेक्शन, प्रधानमंत्री के लाइव भाषण देख पाएंगे आप
ख़ास बातें
  • नरेंद्र मोदी ऐप के ज़रिए आम लोग प्रधानमंत्री से जुड़ सकते हैं
  • नरेंद्र मोदी ऐप में अब यूज़र मराठी भाषा में भी प्रतिक्रिया दे पाएंगे
  • नमोटीवी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी भाषण लाइव दिखाए जाएंगे
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शानदार वक्ता हैं। अपनी बात जनता तक पहुंचाने में उनका कोई सानी नहीं। चाहे चुनावी जनसभा हो या कोई सरकारी कार्यक्रम, नरेंद्र मोदी बेबाकी के साथ अपनी बात रखते हैं और उनकी कोशिश यही रहती है कि अहम बातें आम जनमानस तक पहुंचें। इसी मकसद से नरेंद्र मोदी ऐप को भी लॉन्च किया गया था। अब इस ऐप में नया सेक्शन नमोटीवी आया है।

नरेंद्र मोदी ऐप के ज़रिए आम लोग प्रधानमंत्री से जुड़ सकते हैं। इस ऐप के ज़रिए आप अपनी बात प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचा पाएंगे। आपको तो याद ही होगा कि नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री ने इस ऐप के ज़रिए इस फैसले पर आम जनता की राय ली थी।

नरेंद्र मोदी ऐप में अब यूज़र अब कृषि, युवा विकास और टेक्नोलॉजी जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के भाषण देख पाएंगे। सारे भाषण नमोटीवी सेक्शन में मौज़ूद होंगे। मज़ेदार बात यह है कि इस सेक्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी भाषण लाइव दिखाए जाएंगे। वहीं, पुराने भाषण आर्काइव में मौज़ूद रहेंगे।

दूसरी तरफ, नरेंद्र मोदी ऐप में अब यूज़र केंद्र सरकार की परफॉर्मेंस और फैसलों पर मराठी भाषा में भी प्रतिक्रिया दे पाएंगे। इसके अलावा बंगाली, उड़िया और तेलुगू क्षेत्रीय भाषाओं को भी जोड़ा गया है। पहले इस ऐप में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम और तमिल में अपनी बात रखने का विकल्प था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Narendra Modi, Narendra Modi App, NaMo App

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »