'मॉक्स वर्ड्स' ऐप की मदद से अब अपनी भाषा में करें मैसेज

'मॉक्स वर्ड्स' ऐप की मदद से अब अपनी भाषा में करें मैसेज
विज्ञापन
गुड़गांव की एक लैंग्वेज टेक्नोलॉजी कंपनी प्रोसेस नाइन टेक्नोलॉजीज़ ने स्मार्टफोन के लिए 'मॉक्स वर्ड्स' कीबोर्ड लॉन्च किया है। 'मॉक्स वर्ड्स' कीबोर्ड एक साथ कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। इस कीबोर्ड से स्मार्टफोन में क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट में मदद मिलेगी। 'मॉक्स वर्ड्स' गूगल प्ले स्टोर और इंटेक्स ऐप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

यह कीबोर्ड कई सारी भाषाओं जैसे हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, असमी और उड़िया सपोर्ट करता है। कंपनी ने ईमेल द्वारा भेजे गए एक बयान में कहा, ''मॉक्स वर्ड्स के साथ फोन को देशभर के किसी भी क्षेत्र की तीन प्रचलित भाषाओं को इस्तेमाल किया जा सकता है।'' बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी ने मोबाइल फोन में अंग्रेजी व हिंदी के साथ कम से कम एक क्षेत्रीय भाषा के सपोर्ट को जरूरी बता दिया है।

प्रोसेस नाइन टेक्नोलॉजीज़ की सीओओ विदुशी कपूर ने कहा, ''हमारा उद्देश्य अंग्रेजी ना बोलने वाले उन 100 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का है जो अपनी क्षेत्रीय भाषा में बातचीत करते हैं। 'मॉक्स वर्ड्स' की सहायता से हमारा इरादा देश में भाषाई डिजिटल विभाजन को खत्म करने का है।''

कंपनी के मुताबिक, 'मॉक्स वर्ड्स' को एक अनोखे लेआउट 'मॉक्स सरल' के साथ 22 आधिकारिक भाषाओं में लॉन्च किया गया है। सरल में सभी क्षेत्रीय भाषा के अक्षर एक स्क्रीन पर ही दिखते हैं जिससे एंड्रॉयड फोन यूज़र के लिए मैसेज और व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते समय टाइप करना आसान रहता है। इसके अलावा कंपनी ने कहा कि इसकी मदद से भारतीय भाषा वाली हजारों वेबसाइट को भी ब्राउज़ किया जा सकता है।

कंपनी के सीईओ राकेश कपूर ने कहा, ''इस कीबोर्ड को औपचारिक तौर पर लॉन्च करने से पहले इंटेक्स, आईबॉल, लावा और दूसरे कई कंपनियों के 90 लाख से ज्यादा एंड्रॉयड फोन में पहले ही दिया जा चुका है।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , keyboard, android keyboard, mox words, mox words keyboard
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »