• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • मोबिक्विक ने डोमिनोज पिज्जा और बर्गर किंग के साथ की साझेदारी

मोबिक्विक ने डोमिनोज पिज्जा और बर्गर किंग के साथ की साझेदारी

मोबिक्विक ने डोमिनोज पिज्जा और बर्गर किंग के साथ की साझेदारी
विज्ञापन
देश के एक प्रमुख मोबाइल भुगतान नेटवर्क मोबिक्विक ने गुरुवार को कहा कि उसने डोमिनोज और बर्गर किंग के साथ 200 से अधिक शहरों में उनके सभी आउटलेटों पर नकद रहित भुगतान के लिए साझेदारी की है। मोबिक्विक ने अपने बयान में कहा, "इस साझेदारी के साथ अब देश में 8,000 रेस्तरां में हमारी नकद रहित भुगतान की सुविधा चालू हो गई है।"

इस अवसर पर मोबिक्विक की सह-संस्थापक उपासना टाकू ने कहा, "मोबिक्विक में हम नकदी रहित भारत की सोच के साथ काम करते हैं और डोमिनोज जैसी इन खाद्य रिटेल कंपनियों के साथ हमारी साझेदारी इस सोच को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।"

डोमिनोज पिज्जा इंडिया के वरिष्ठ विपणन उपाध्यक्ष एस. मुरुगन नारायणस्वामी ने कहा, "इस रणनीतिक पहले के जरिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि 1,000 से अधिक रस्तरां में हमारे ग्राहकों के सामने अतिरिक्त विकल्प हों और उन्हें सर्वोत्तम सुविधा हासिल हो।"

बर्गर किंग अमेरिका की फास्ट फूड रेस्तरां सीरीज है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि अभी वह देश में 48 स्टोरों का संचालन करती है और 2016 में 35-40 और स्टोर खोलना चाहती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , mobikwik, burger king
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  4. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  5. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  6. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  7. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  8. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  9. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  10. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »