• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Online Dating Scam: डेटिंग ऐप से मिली महिला ने शख्स को क्लब में लगाया Rs 61 हजार का चूना!

Online Dating Scam: डेटिंग ऐप से मिली महिला ने शख्स को क्लब में लगाया Rs 61 हजार का चूना!

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में इस तरह के कई क्लब का अपना एक पूरा नेटवर्क फैला हुआ है जो इसी तरह से लोगों से ठगी करते आ रहे हैं।

Online Dating Scam: डेटिंग ऐप से मिली महिला ने शख्स को क्लब में लगाया Rs 61 हजार का चूना!

ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के जरिए फ्रॉड के केस लगातार सामने आ रहे हैं।

ख़ास बातें
  • डेटिंग ऐप्स के माध्यम से फ्रॉड की बढ़ रही घटनाएं
  • मुंबई के अंधेरी वेस्ट में Godfather Club में हुई घटना
  • महंगा ऑर्डर दिए जाने के बाद महिला रेस्टोरेंट छोड़कर निकली
विज्ञापन
डिजिटल जमाने में ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल भी लोग धड़ल्ले से करते हैं। लेकिन डेटिंग ऐप्स के माध्यम से अब फ्रॉड करने वालों ने लोगों को चूना लगाने का नया तरीका निकाला है। बीते कुछ समय में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें डेटिंग ऐप के जरिए दो लोगों में बात होती है। वे किसी महंगे रेस्टोरेंट में मिलते हैं, और फिर भारी भरकम बिल बनवाकर ऐप से मिला शख्स, या महिला एकदम से सामने वाले शख्स को छोड़कर चली जाती है। मुंबई में एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। 

मुंबई के अंधेरी वेस्ट में Godfather Club में हुई यह घटना बताई जा रही है जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। दरअसल, एक सोशल एक्टिविस्ट, दीपिका नारायण भारद्वाज द्वारा X पर एक पोस्ट किया गया है जो खूब वायरल हो रहा है। यह वाकई सकते में डालने वाली घटना है। पोस्ट के मुताबिक, यह फ्रॉड Tinder, Bumble, Hinge और OKCupid जैसे पॉपुलर डेटिंग ऐप्स में से एक से ही शुरू हुआ। एक शख्स यहां पर एक महिला से बात करता है और दोनों में जल्द ही मेल-मिलाप हो जाता है। 

इसके बाद दोनों मिलने का प्लान करते हैं। मिलने की जगह अंधेरी वेस्ट में Godfather Club के रूप में तय की गई। कथित तौर पर योजनाबद्ध तरीके से इस क्लब को ही मिलने का स्थान चुना जाता है। क्लब में आने के बाद महिला इस रेस्टोरेंट से बहुत ही महंगे ऑर्डर मंगवाती है जिसमें महंगी शराब, हुक्का आदि शामिल होते हैं। जबकि मेन्यु में ये चीजें लिस्टेड भी नहीं थीं। शख्स महिला को इम्प्रेस करने के लिए इस जाल को समझ नहीं पाता है। 

ऑर्डर दिए जाने के बाद महिला एकदम से रेस्टोरेंट छोड़कर चली जाती है और वह शख्स हक्का-बक्का वहीं बैठा रह जाता है। रेस्टोरेंट की ओर से जो बिल शख्स को सौंपा जाता है वो 61 हजार रुपये का था जो कि सोशल मीडिया पोस्ट में शेयर की गई तस्वीरों में भी देखा जा सकता है। शख्स इस बिल का भुगतान करने से मना करता है तो रेस्टोरेंट की ओर से स्टाफ और बाउंसर उसे धमकाने लगते हैं, और मामले में समझौता करने की बात कहने लगते हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में इस तरह के कई क्लब का अपना एक पूरा नेटवर्क फैला हुआ है जो इसी तरह से लोगों से ठगी करते आ रहे हैं। इस तरह के क्लब कथित तौर पर PR पर्सनल भी रखते हैं जो डेटिंग ऐप्स के माध्यम से पुरुषों को लुभाने और ऐसी ही स्थितियों में फंसाने के लिए महिलाओं को काम पर रखते हैं। दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरू, हैदराबाद जैसे कई ऐसे शहर हैं जिनमें इसी तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। जून में सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले एक छात्र के साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी जिसमें उसे एक रेस्टोरेंट में 1.2 लाख रुपये के बिल के लिए फंसा दिया गया था।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  4. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  5. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  9. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  2. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  7. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  8. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  9. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  10. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »