Happy Lohri 2021: WhatsApp से Stickers भेजने का आसान तरीका यहां जानें

WhatsApp के पास खुद का लोहरी स्टिकर पैक नहीं होता है। ऐसे में आपको थर्ड-पार्टी स्टिकर पैक्स डाउनलोड करने होंगे।

Happy Lohri 2021: WhatsApp से Stickers भेजने का आसान तरीका यहां जानें

WhatsApp स्टिकर्स के जरिए Lohri 2021 करें विश

ख़ास बातें
  • Lohri में दोस्तों और परिवार के सदस्यों को WhatsApp स्टिकर्स से बधाइयां दे
  • Sticker.ly के जरिए Android डिवाइस में डाउनलोड किए जा सकते हैं स्टिकर्स
  • Apple डिवाइस में स्टिकर्स भेजने का तरीका है थोड़ा अलग
विज्ञापन
लोहरी (Lohri 2021) आने वाली है और त्योहार का मतलब बधाइयां और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान। पिछले कुछ सालों में लोगों ने त्योहारों की बधाइयां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स के जरिए देनी शुरू कर दी और अब, जब कोविड-19 (Covid-19) महामारी का दौर चल रहा है, लोग त्योहारों से भी बच रहे हैं। अब यदि आप भी अपने प्रियजनों को WhatsApp के जरिए लोहरी की बधाइयां देना चाहते हैं, तो सिंपल टेक्स्ट मैसेज भेजने के बजाय स्टिकर्स भेजें। हालांकि Hike की तुलना में WhatsApp के पास खुद के स्टिकर पैक नहीं हैं। चिंता न करें, हम आपको व्हाट्सऐप के जरिए अपने प्रियजनों को लोहरी स्टिकर्स (Lohri Stickers) भेजने का तरीका बताने जा रहे हैं। 
 

Send Lohri stickers on WhatsApp (Android)

जैसा कि हमने बताया कि WhatsApp के पास खुद का लोहरी स्टिकर (Lohri Stickers 2021) पैक नहीं होता है। ऐसे में आपको थर्ड-पार्टी स्टिकर पैक्स डाउनलोड करने होंगे। इसके लिए Google Play पर कुछ ऐप्स मौजूद हैं, जो आपको आसानी से कई प्रकार के आकर्षक स्टिकर पैक्स डाउनलोड और सीधा व्हाट्सऐप पर लोड करने का विकल्प देते हैं। यूं तो इस तरह के कई ऐप्स आते हैं, लेकिन हम आपको यहां Sticker.ly ऐप के जरिए लोहरी विश करने का तरीका बता रहे हैं।
  • सबसे पहले Google Play ऐप खोलें और 'Sticker.ly' सर्च कर ऐप को इंस्टॉल करें।
  • अब स्टिकर ऐप खोलें और लॉग-इन करें या आप ऊपर दायीं ओर दिए 'Skip' पर टैप कर आगे बढ़ सकते हैं।
  • इसके बाद ऊपर दिए सर्च बार में 'lohri' सर्च करें।
  • अब आपके सामने कई स्टिकर पैक होंगे आप उन्हें खोल कर देख सकते हैं और पसंद आने पर 'Add to WhatsApp' पर टैप कर सकते हैं
  • ऐसा करने से स्टिकर पैक आपके व्हाट्सऐप के स्टिकर पैक सेक्शन में आ जाएगा।
 

Send Lohri stickers on WhatsApp(iOS)

iOS के लिए बने WhatsApp में भी स्टिकर पैक्स नहीं आते हैं और दुर्भायवश आप थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए भी ऐसा नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आपके पास केवल एक ही रास्ता बचता है। आप दूसरों द्वारा चैट में मिले स्टिकर्स को सेव कर सकते हैं। इसके बाद सेव किए गए स्टिकर्स आपकी स्टिकर्स लाइब्रेरी में दिखाई देंगे। आप वहां से दूसरों को वो स्टिकर्स भेज सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »