Laxmmi Bomb का ट्रेलर रिलीज़, Disney+ Hotstar पर होगी स्ट्रीम

यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar पर 9 नवंबर को रिलीज़ की जाने वाली है, जिसकी घोषणा Disney+ Hotstar Multiplex के तहत कई दूसरी फिल्मों के साथ हुई थी हालांकि फिल्म रिलीज़ तारीख का खुलासा तब नहीं किया गया था।

Laxmmi Bomb का ट्रेलर रिलीज़, Disney+ Hotstar पर होगी स्ट्रीम
ख़ास बातें
  • Disney+Hotstar पर 9 नवंबर को रिलीज़ होगी Laxmmi Bomb
  • लक्ष्मी बम में अक्षय कुमार और कियारा आडवानी लीड रोल में हैं
  • साउथ की हॉरर फिल्म 'कंचना' का हिंदी रिमेक है लक्ष्मी बम
विज्ञापन
अक्षय कुमार की मच अवेटिड हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'Laxmmi Bomb' का ट्रेलर आज आखिरकार रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल निभा रही हैं। आपको बता दें, यह फिल्म साउथ की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'कंचना' का हिंदी रिमेक है, जिसमें अक्षय कुमार एक किन्नर का किरदार निभाते नज़र आएंगे। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar पर 9 नवंबर को रिलीज़ की जाने वाली है, जिसकी घोषणा Disney+ Hotstar Multiplex के तहत कई दूसरी फिल्मों के साथ हुई थी हालांकि इस फिल्म की रिलीज़ तारीख का खुलासा तब नहीं किया गया था।
 

Laxmmi Bomb की शुरुआत होती है अक्षय कुमार के डायलॉग के साथ जिसमें वह कहते हैं... "यह भूत-वुत कुछ नहीं होता है, जिस दिन सच में मेरे सामने भूत आया न तो मां कसम चुड़ियां पहन लुंगा चुडियां"। हालांकि, बाद में उनका किरदार असल में चुड़िया पहनता व औरतों की तरह सजता-संवरता दिखता है, दरअसल ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उनके शरीर में लक्ष्मी की आत्मा ने वास कर लिया है। फिल्म के 3 मिनट 40 सेकेंड्स के इस ट्रेलर को देखने के बाद अंदाजा लगया जा सकता है कि इस फिल्म की कहानी पुरानी 'कंचना' जैसी ही होगी।

हालांकि, पुरानी कंचना और नई लक्ष्मी अंतर केवल बस एक है... वो है 'अक्षय कुमार'। जी हां, इस फिल्म में भले ही अक्षय अपने ही अंदाज में आपको हंसाते-गुदगुदाते व डारते हुए नज़र आएंगे, लेकिन उनका किन्नर अवतार हैरान करने वाला है। किन्नर पर्दे पर पहली बार किन्नर के अवतार में नज़र आ रहे हैं, जिसमें वह लक्ष्मी बन लाल साड़ी, लाल चुड़ी और माथे की लाल बिंदी लगाए दिखे हैं। लक्ष्मी बम फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी मेन लीड रोल में है।

लक्ष्मी बम फिल्म 9 नवंबर को Disney+Hotstar पर रिलीज़ की जाएगी। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते फिलहाल सिनेमाघरों पर ताला लगा हुआ है, जिस वजह से फिल्म निर्माताओं ने अपनी अगली फिल्में रिलीज़ करने का माध्यम ओटीटी प्लैटफॉर्म्स को चुना है। पिछले ही दिनों डिज़नी+ हॉटस्टार ने भी #BollywoodKiHomeDelivery के तहत 7 नई बॉलीवुड फिल्मों का ऐलान किया था, जो कि डिज़नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली हैं। इन 7 फिल्मों की लिस्ट में अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' भी शामिल थी। इसके अलावा आलिया भट्ट की 'सड़क 2', कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म 'लूटकेस', विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज' और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' जैसी फिल्में इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुकी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »