व्हाट्सऐप पर आ सकते हैं ये नए फ़ीचर, ऐसे करेंगे काम

व्हाट्सऐप पर आ सकते हैं ये नए फ़ीचर, ऐसे करेंगे काम
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी की दुनिया में प्रतिस्पर्धा इस कदर बढ़ चुकी है कि कंपनियां अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने के चक्कर में दूसरी कंपनियों के प्रोडक्ट से प्रेरणा (नकल) लेने का मौका भी नहीं चूकती। ख़ासकर सोशल मीडिया से जुड़े ऐप में हम इस तरह के प्रयोग अकसर देखते हैं।

अब व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न में कुछ नए फ़ीचर जोड़े गए हैं जिनकी मदद से आप तस्वीरों को और बेहतर बना सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ये फ़ीचर स्नैपचैट और अन्य ऐप्स पर पहले से मौजूद हैं। अब यूज़र को तस्वीरों पर लिखने और कलाकारी करने की क्षमता, व फ्रंट फ्लैश इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।

व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में इसके कैमरे के लिए अपडेट जारी किया गया है। अगर आप व्हाट्सऐप के कैमरे से तस्वीरें लेते हैं तो एक फोटो खींचने के बाद नया एडिटिंग टूल सामने आ जाएगा। स्क्रीन पर मौजूद नए पेंसिल और 'T' बटन से व्हाट्सऐप यूज़र तस्वीरों पर लिख पाएंगे या कलाकारी कर पाएंगे। और स्माइली भी जोड़ना संभव होगा।

आइए आपको बताते हैं ये फ़ीचर कैसे काम करेंगे...

ध्यान रहे कि ये फ़ीचर तभी काम करेंगे जब आप व्हाट्सऐप में इंटिग्रेटेड कैमरा ऐप से तस्वीरें लेंगे। फोन के कैमरा ऐप से ली गई तस्वीरों के साथ इन फ़ीचर का फायदा नहीं मिल पाएगा।

'टाइप ए मैसेज' वाले बॉक्स के किनारे पर नज़र आ रहे कैमरा ऐप पर टैप करें। इसके बाद कैमरा ऐप का होम पेज सामने आ जाएगा। आप अपने फोन में मौजूद रियर कैमरे या फ्रंट कैमरे से फोटो ले सकते हैं। फोटो लेने के बाद आपको तस्वीर के टॉप कॉर्नर में क्रॉप चिन्ह के बगल में स्माइली, पेंसिल और 'T' बटन नज़र आएगा। ऐसा नहीं कि आप सिर्फ व्हाट्सऐप के कैमरा ऐप से ली गई तस्वीरों को ही एडिट कर सकते हैं। इसमें व्हाट्सऐप पर किसी और शख्स द्वारा भेजी गई तस्वीरों को भी एडिट करने की सुविधा दी गई है।

स्माइली आइकन
जैसे ही आप स्माइली बटन पर टैप करेंगे, आपको कई स्माइली नज़र आने लगेंगे। अब अपनी पसंद के किसी भी स्माइली को चुन सकते हैं, बस उस पर टैप करना होगा। अब आपके द्वारा चुनी गई स्माइली फोटो पर नज़र आने लगेगी। आप इस स्माइली को फोटो में किसी भी पोज़ीशन पर ड्रैग कर सकते हैं। अगर आपको स्माइली पसंद नहीं आ रही है तो आपको वापस जाने वाला एक चिन्ह नज़र आएगा। आप उस पर टैप करके स्माइली को हटा सकते हैं। और ज़रूरत पड़ने पर नई स्माइली भी चुन सकते हैं।

तस्वीरों पर कुछ लिखने के लिए है 'T' आइकन
 'T' आइकन का मतलब है टेक्स्ट। मान लीजिए कि आपको तस्वीर पर कुछ लिखना है। आप 'T' आइकन पर टैप करें। इसके बाद कीबोर्ड लेआउट सामने आ जाएगा। इस आप अपनी मर्जी का टेक्स्ट लिख लें। आप टेक्स्ट को अपनी मनपसंद जगह पर ड्रैग भी करके रख सकते हैं। आपको दायीं तरफ एक कलर बार नज़र आएगा। आप इसकी मदद से अपनी पसंद का रंग का चुन सकते हैं जो उस टेक्स्ट का रंग होगा।

पेंसिल आइकन
पेंसिल आइकन का इस्तेमाल करके आप डूडल कर सकते हैं। इसमें भी रंग चुनने का विकल्प रहेगा। आप इस टूल की मदद से टेक्स्ट लिखिए या फिर डूडल कीजिए।

फ्रंट फ्लैश
बीटा वर्ज़न 2.16.264 में नया फ्रंट-फेसिंग फ्लैश पेश दिया गया है। इसकी मदद से जब यूज़र कम रोशनी में सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं तो स्क्रीन पर सफेद फ्लैश जैसा इफेक्ट सामने आ जाएगा।

ध्यान देने वाली बातें
इन फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फोन पर व्हाट्सऐप का बीटा वर्ज़न इस्तेमाल करना होगा। इसका मतलब है कि इन फ़ीचर की टेस्टिंग हो रही है, अभी कंपनी द्वारा इन्हें आम यूज़र के लिए नहीं रिलीज किया गया है। इसके अलावा इन फ़ीचर का लाभ उठाने के लिए व्हाट्सऐप के अंदर मौजूद कैमरा ऐप को इस्तेमाल करना होगा। स्मार्टफोन में मौजूद आम कैमरा ऐप से इसका फायदा उठाना संभव नहीं होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, Whatsapp App, Whatsapp Features
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »