• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • FIFA World Cup 2022 फ्री में देखना पड़ा यूजर्स को भारी, Jio Cinema की ट्विटर पर जमकर हुई किरकिरी

FIFA World Cup 2022 फ्री में देखना पड़ा यूजर्स को भारी, Jio Cinema की ट्विटर पर जमकर हुई किरकिरी

FIFA World Cup 2022 का आयोजन 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक होगा। फुटबॉल का सबसे बड़ा मुकाबला 29 दिनों तक चलेगा। इस इवेंट में दुनिया की 32 टीमें शामिल खेल रही हैं।

FIFA World Cup 2022 फ्री में देखना पड़ा यूजर्स को भारी, Jio Cinema की ट्विटर पर जमकर हुई किरकिरी

Photo Credit: FIFA.COM

ख़ास बातें
  • FIFA World Cup 2022 का आयोजन 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक होगा।
  • फीफा वर्ल्ड कप जीतने पर टीम को 42 मिलियन डॉलर यानी 3.2 अरब रुपये मिलेंगे।
  • फुटबॉल का सबसे बड़ा मुकाबला 29 दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 कतर में हो रहा है। दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट की शुरुआत रविवार को हुई। कतर के अल खोर में अल बायत स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी हुई। इस दौरान मॉर्गन फ्रीमैन और बीटीएस आर्टिस्ट जंग कूक आदि शामिल थे। हालांकि Jio Cinema ने इस दौरान भारतीय यूजर्स को बहुत नाराज किया। बफरिंग के चलते भारतीय फैंस के लिए ओपनिंग सेरेमनी स्ट्रीम करना मुश्किल हो गया। उसके बाद कई यूजर्स ने सबसे बड़े इवेंट के दौरान खराब स्ट्रीमिंग प्रदान करने के लिए ट्विटर पर जमकर आलोचना की।

पहले मैच में ही Jio Cinema की बफरिंग
हालांकि यह परेशान सिर्फ ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ही नहीं हुई बल्कि यूजर्स को इक्वाडोर और कतर के बीच खेले गए मैच देखने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। Jio Cinema के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ने उसके तुरंत बाद पोस्ट किया कि बेहतर स्ट्रीमिंग क्वालिटी एक्सीपीरियंस करने के लिए यूजर्स को ऐप को अपडेट करने की जरूरत है। इसके बाद फैंस ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। हालांकि यूजर्स को अपडेट करने के बाद भी समस्या का सामना करना पड़ा। Jio Cinema ने ट्वीट किया था कि वे इस दिक्कत पर काम कर रहे हैं। यहां हम आपको यूजर्स के ट्विटर रिएक्शन के बारे में बता रहे हैं।
  
Jio Cinema पर फ्री में हो रही स्ट्रीमिंग
आपको बता दें कि भारत में Viacom18 स्पोर्ट्स ने ऐलान किया था कि FIFA World Cup 2022 के सभी मैच Jio Cinema पर लाईव स्ट्रीम किए जाएंगे। इस दौरान दर्शकों को जियो सिनेमा पर बिल्कुल फ्री में ये कंटेंट देखने को मिलेगा। Jio Cinema ऐप को सभी टेलीकॉम यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप एप्पल और एंड्रॉयड सभी डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा ऑनलाइन Voot Slect पर भी यह इवेंट देखा जा सकता है। वहीं Sports 10 और Sports 18 HD पर भी यह इवेंट देखा सकता है।

FIFA World Cup 2022 विजेता टीम को मिलेंगे 3.2 अरब रुपये
FIFA World Cup 2022 का आयोजन 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक होगा। फुटबॉल का सबसे बड़ा मुकाबला 29 दिनों तक चलेगा। इस इवेंट में दुनिया की 32 टीमें शामिल खेल रही हैं। फीफा वर्ल्ड कप में कुल 64 मैच खेले जाएंगे। जो भी टीम फीफा वर्ल्ड कप में विजेता बनेगी उसे 42 मिलियन डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 3.2 अरब रुपये मिलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »