WhatsApp Status को चुटकियों में ऐसे करें डाउनलोड

Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का स्टेटस फीचर बड़ा ही कमाल का है। इस फीचर को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया है। पसंदीदा WhatsApp Status को डाउनलोड करने का तरीका क्या है, आइए आपको बताते हैं।

WhatsApp Status को चुटकियों में ऐसे करें डाउनलोड
ख़ास बातें
  • Facebook और Instagram ऐप पर भी मौजूद है स्टेटस फीचर
  • थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद से भी डाउनलोड कर सकते हैं WhatsApp Status
  • एक साल बाद भी WhatsApp स्टेटस फीचर की धूम बरकरार
विज्ञापन
Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp बेहद ही कमाल का ऐप है। व्हाट्सऐप के आने के बाद लोगों की जिंदगी काफी आसान हो गई है। WhatsApp यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी नए-नए फीचर्स को रोल आउट करती रहती है। पिछले साल कंपनी ने WhatsApp Status फीचर को जारी किया था। व्हाट्सऐप स्टेटस फीचर को आए तकरीबन एक साल बीत चुका है, लेकिन अभी तक इस फीचर की धूम बरकरार है। इस फीचर को यूजर काफी पसंद करते हैं। बता दें कि स्टेटस 24 घंटे बाद अपने आप हट जाता है। स्टेटस में फोटो या वीडियो को आसानी से पोस्ट किया जा सकता है। केवल WhatsApp में ही नहीं, Facebook और Instagram ऐप में भी स्टेटस फीचर मौजूद है। Whatsapp पर हर दिन लाखों वीडियो स्टेटस पोस्ट किए जाते हैं। दोस्तों और करीबी लोगों द्वारा डाले गए स्टेटस को देखने के बाद आपको कभी ना कभी ऐसा जरूर लगा होगा कि काश मैं WhatsApp Status में नजर आ रहे फोटो या वीडियो को डाउनलोड कर पाता। आज हम आपको ऐसे ही कुछ जरूरी स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस तरीके को इस्तेमाल करके आप पसंदीदा WhatsApp Status को चुटकियों में डाउनलोड कर पाएंगे।


छिपे हुए फोल्डर को ऐसे करें अनहाइड

पसंदीदा WhatsApp स्टेटस को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको फोन में छिपे .statuses फोल्डर को अनहाइड करना होगा। आप शायद इस बात से वाकिफ नहीं होंगे कि आप जब भी किसी Whatsapp स्टेटस पर क्लिक करते हैं वह अपने आप फोन में छिपे इस फोल्डर में स्टोर हो जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस हिडन फोल्डर से वीडियो या पसंदीदा फोटो को कैसे निकालें। बता दें कि कॉपीराइट की समस्या से बचने के लिए स्टेटस गैलरी में सेव नहीं होता। .statuses फोल्डर को अनहाइड करने के लिए हैंडसट को रीबूट या आईओएस डिवाइस को जेलब्रेक करने की जरूरत नहीं है। File Manager के मेन्यू बार में जाएं, यहां आपको सेटिंग्स का विकल्प दिखाई देगा। Settings पर क्लिक करने के बाद आपको Unhide Files का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद फाइल मैनेजर में मौजूद WhatsApp फोल्डर में जाएं। यहां आपको Media फोल्डर में जाना है। मीडिया फोल्डर में आपको .statuses नाम का हिडन फोल्डर दिखाई देने लगेगा। इसी फोल्डर में स्टेटस वाले फोटो एवं वीडियो स्टोर मिलेंगे।
 

कई ऐप्स भी हैं मौजद

पसंदीदा व्हाट्सऐप स्टेटस को डाउनलोड करने के लिए कई ऐप्स भी मौजूद हैं। बता दें कि इन ऐप्स को WhatsApp द्वारा लॉन्च नहीं किया गया है, ये थर्ड पार्टी ऐप्स हैं। Google Play Store से इन थर्ड पार्टी ऐप्स को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। ये थर्ड पार्टी ऐप्स यूजर डेटा को लेकर कितने सुरक्षित हैं, हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं। इसलिए हम आपको ऊपर बताए गए स्टेप को फॉलो करने की ही सलाह देंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »