पुराना तरीका छोड़ो! WhatsApp पर अब AI से बनाओ Stickers, जानिए तरीका

WhatsApp अब AI Stickers बनाने का फीचर दे रहा है। यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट लिखकर अपने मन मुताबिक Stickers तैयार कर सकते हैं। जानिए इसका पूरा तरीका।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मई 2026 12:35 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp अब AI आधारित Custom Stickers बनाने का फीचर दे रहा है
  • यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट लिखकर Stickers जनरेट कर सकते हैं
  • कुछ डिवाइसेज पर फोटो से Sticker बनाने का विकल्प भी मौजूद है

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रह गया है। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने इसमें कई AI और क्रिएटिव फीचर्स जोड़ दिए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स अपनी बातचीत को ज्यादा मजेदार बना सकते हैं। इन्हीं फीचर्स में से एक है AI Stickers। अब यूजर्स बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के सीधे WhatsApp के अंदर अपने मन मुताबिक स्टिकर्स बना सकते हैं। खास बात यह है कि आपको सिर्फ एक छोटा सा टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखना होता है और AI खुद उससे स्टिकर तैयार कर देता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप "मजेदार बिल्ली", "रोबोट वाला इमोजी" या "कूल कार्टून डॉग" जैसा कुछ लिखते हैं, तो WhatsApp उसी हिसाब से कई AI स्टिकर बना सकता है।

ध्यान रखें कि अगर आपके फोन में अभी यह ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा हो, तो संभव है कि आप पुराना वर्जन चला रहे हैं और आपको अपने WhatsApp ऐप को अपडेट करना होगा। इसके अलावा, फिलहाल ये फीचर केवल व्यक्तिगत चैट के लिए, ग्रुप के लिए नहीं। यहां हम आपको WhatsApp में AI Stickers बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।

Advertisement

WhatsApp पर AI Stickers कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले WhatsApp ओपन करें
  • अब किसी भी चैट विंडो में जाएं
  • नीचे Emoji आइकन पर टैप करें
  • इसके बाद Stickers सेक्शन खोलें
  • यहां "Create" टेक्स्ट पर टैप करें
  • अब आपको Use AI बटन पर टैप करना होगा

यहां आप टेस्क्ट बॉक्स में लिखकर बता सकते हो कि आपको कैसा स्टिकर चाहिए। AI आपको चार-पांच ऑप्शन देगा।

लिखकर कैसे बना सकते हैं AI Sticker?

  • टेक्स्ट बॉक्स में अपनी पसंद का डिस्क्रिप्शन लिखें
  • उदाहरण: "Funny Cat Wearing Sunglasses", "Happy Robot Dancing", "Cute Dog Eating Pizza"
  • टेक्स्ट लिखने के बाद Create बटन दबाएं
  • WhatsApp AI कुछ सेकंड में कई Sticker ऑप्शन्स तैयार कर देगा
  • अपनी पसंद का Sticker चुनकर चैट में भेज सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.