GST Rates Finder ऐप लॉन्च, सही जीएसटी की कर सकेंगे जांच

वित्त मंत्री अरुण जेटली पिछले हफ्ते 'जीएसटी रेट फाइंडर' नाम स्मार्टफोन ऐप लॉन्च किया। यह ऐप ग्राहकों को किसी सामान या सेवा की खरीदारी से पहले उस पर लगाई गई जीएसटी रेट की पुष्टि करेगा, ताकि वे सही रेट की जांच कर ही भुगतान करें।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जुलाई 2017 17:00 IST
ख़ास बातें
  • अरुण जेटली ने पिछले हफ्ते 'जीएसटी रेट फाइंडर' नाम का ऐप लॉन्च किया
  • यह ऐप जीएसटी रेट की पुष्टि करेगा
  • GST Rates Finder अभी एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले हफ्ते 'जीएसटी रेट फाइंडर' नाम का स्मार्टफोन ऐप लॉन्च किया। यह ऐप ग्राहकों को किसी सामान या सेवा की खरीदारी से पहले उस पर लगाई गई जीएसटी रेट की पुष्टि करेगा, ताकि वे सही रेट की जांच कर ही भुगतान करें। GST Rates Finder ऐप को अभी एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। आने वाले दिनों में इसे आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

जीएसटी रेट्स फाइंडर ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप अपने मोबाइल या एंड्रॉयड टैबलेट पर गूगल प्ले स्टोर ऐप खोलें और इसके बाद GST Rates Finder लिखकर सर्च करें। आप चाहें तो इस लिंक पर क्लिक करके सीधे इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

जीएसटी रेट्स फाइंडर ऐप में किसी प्रोडक्ट को सर्च करने पर सभी गुड्स और सर्विस के रिजल्ट दिखने लगेंगे जिनमें यह प्रोडक्ट शामिल हैं। इस ऐप की मदद से यूज़र यह जांच सकेंगे कि होटल या रेस्टोरेंट या फिर किसी फुटवियर पर उनसे सही टैक्स लिया गया है या नहीं।

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा, "यह मोबाइल ऐप प्रयोक्ताओं को वस्तु और सेवाओं की जीएसटी दरों का पता लगाने में मदद करेगा। इसे किसी भी स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है और यह ऑफलाइन भी काम करेगा। प्रयोक्ता किसी वस्तु या सेवा का नाम डालकर या संबंधित चैप्टर देख कर जीएसटी रेट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।"
Advertisement

इसके अलावा केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने भी अपनी वेबसाइट पर जीएसटी रेट फाइंडर दिया है जो सीबीईसी-जीएसटी डॉट जीओव डॉट इन पर उपलब्ध है। इस पर जाकर प्रयोक्ता केंद्रीय जीएसटी, राज्य जीएसटी, केंद्रशासित प्रदेश जीएसटी और छूट उपकर का पता कर सकते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , GST Rates Finder App, GST

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.