• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत में पेट्रोल कारों से भी सस्ते हो जाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन, सरकार ने 18 से 5 प्रतिशत की जीएसटी

भारत में पेट्रोल कारों से भी सस्ते हो जाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन, सरकार ने 18 से 5 प्रतिशत की जीएसटी

भारत में बीते दो सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और सेल्स दोनों में ग्रोथ देखी गई है। इस फैसले से रिन्युअल एनर्जी व्हीकल्स और लोअर कार्बन फुटप्रिंट के लिए मार्केट को और बढ़ावा करेगा।

भारत में पेट्रोल कारों से भी सस्ते हो जाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन, सरकार ने 18 से 5 प्रतिशत की जीएसटी
ख़ास बातें
  • भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में तेजी से ग्रोथ देखी गई है।
  • सरकार ने बैटरी पैक पर GST को 18 से घटाकर 5% करने का फैसला लिया है।
  • भारत में इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में भारी कटौती होगी।
विज्ञापन
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) की संख्या में तेजी से ग्रोथ देखी गई है। केंद्र और राज्यों सरकारों ने कई प्रोत्साहन प्रोग्राम लागू किए हैं जिन्होंने देश को ईवी के इस्तेमाल को बढ़ाया है। हालांकि भारत सरकार ने बैटरी पैक पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का एक और शानदार फैसला लिया है। इसका मतलब है कि कारों के लिए जीएसटी से 13 प्रतिशत घटाया जा रहा है, चाहे वे बैटरी से लैस हों या नहीं। जी हां इस समय देश और दुनिया में सभी जगह पेट्रोल पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और इस्तेमाल दोनों पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में देश की सरकार कंपनियों के लिए रोजगार के अवसर और नागरिकों के लिए सहूलियत को सस्ते में उपलब्ध करवाने के लिए कदम उठाती रहती हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रोडक्शन और डिमांड में इजाफा होगा
भारत सरकार द्वारा जीएसटी पर इतनी बड़ी रियायत देने का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोडक्शन और डिमांड को और बढ़ाना है। भारतीय वित्त मंत्रालय ने स्टेटमेंट में कहा कि जीएसटी दर में कटौती का फैसला बीते महीने जीएसटी काउंसिल द्वारा लिया गया था। ईवी निर्माता और विस्तार से भारतीय ग्राहक ईवी बैटरी टैक्स में कटौती का लाभ पाएंगे। एक इलेक्ट्रिक वाहन का बैटरी पैक उसकी लागत का 50 प्रतिशत तक होता है।

सरकार पहले भी ले चुकी है टैक्स घटाने का फैसला
आपको बता दें कि देश की सरकार ने जीएसटी में कटौती का यह फैसला पहली बार नहीं लिया है। जी हां यह दूसरी बार है जब भारत सरकार पिछले 4 सालों में जीएसटी दर में कमी कर रही है। 2018 में इसे 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया था। इसने ईवी निर्माताओं को भारत में शॉप खोलने के लिए प्रोत्साहन प्रदान किया थता। भारत में बीते दो सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और सेल्स दोनों में ग्रोथ देखी गई है। इस फैसले से रिन्युअल एनर्जी व्हीकल्स और लोअर कार्बन फुटप्रिंट के लिए मार्केट को और बढ़ावा करेगा। इस फैसले के ट्रिकल-डाउन बेनिफिट्स भारत में ईवी इकोसिस्टम में क्षमता और मांग को बढ़ा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GST Rate Cut, Electric Car, Narendra Modi
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »