गूगल ने एंड्रॉयड के लिए लॉन्च किया 'इन ऐप्स' फ़ीचर, जानें इसके बारे में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2016 13:23 IST
गूगल ने अपना नया सर्च मोड 'इन ऐप्स' लॉन्च कर दिया है। इस फ़ीचर की मदद से एंड्रॉयड डिवाइस पर इंस्टॉल ऐप का कंटेट एक साथ दिख जाएगा। कंपनी पिछले काफी समय से आपकी डिवाइस पर कंटेट के लिए सर्च ऑफर कर रही है और अब नए फ़ीचर के साथ ही गूगल एंड्रॉयड ऐप यूज़र अपने सर्च रिज़ल्ट को फिल्टर करने के लिए 'फोन' टैब देख सकेंगे। नया इन ऐप्स मोड एक अपग्रेड है जिसमें कई सारे ऐप इंटिग्रेट किए गए हैं और यह ऑफलाइन भी काम करता है।

नया 'इन ऐप्स' सर्च मोड एंड्रॉयड डिवाइस परर नए गूगल ऐप के जरिए उपलब्ध होगा और यूज़र को रिज़ल्ट में इन ऐप्स टैब को देखना होगा। सर्च इंजन दिग्गज़ ने पु्ष्टि करते हुए बताया कि एलजी वी20 दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 'इन ऐप्स' के लिए एक अलग शॉर्टकट होगा जो होम और सेकेंड स्क्रीन पर दिया जाएगा। गूगल ऐप में इस नए सर्च मोड फ़ीचर से यूज़र ना केवल कंटेट ढ़ूंढ सकते हैं बल्कि बिल्ट-इन ऐप जिनमें कॉन्टेक्ट, ईमेल, टेक्स्ट मैसेज और तस्वीरें शामिल है। इसके अलावा यूज़र द्वारा इंस्टॉल ऐप से भी कंटेंट पा सकते हैं। इन ऐप्स से यूज़र हाल ही में एक्सेस किए गए ऐप, संपर्क में रहे लोगों, बिना टाइप किए ही मैसेज पढ़ने और दूसरी एक्टिविटी करने का मौका मिलता है। इन ऐप्स को होम स्क्रीन और सेकेंड स्क्रीन पर शॉर्टकट के रूप में जगह दी गई है। इससे यूज़र के कॉन्टेक्ट, मैसेज और दूसरे ऐप सिर्फ एक टैप की दूरी पर होंगे। वी20 पहला नया स्मार्टफोन होगा जो एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ चलेगा।
Advertisement

गूगल का मानना है कि नया सर्च मोड एंड्रॉयड यूज़र के लिए ज्यादा आसान होगा और यूज़र जिस चीज को तलाश रहे हैं उसे ही देख सकेंगे। नया सर्च मोड जीमे, स्पॉटिफाई और यूट्यूब के साथ काम करेगा हालांकि गूगल की योजना इसे कई दूसरे ऐप में भी इंटिग्रेट करने की है। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, ''आने वाले महीनों में हम फेसबुक मैसेंजर, लिंक्डइन, एवरनोट, ग्लाइड टूडूलिस्ट और गूगल कीप जैसे ऐप भी शामिल किए जाएंगे।''

इस फ़ीचर का सबसे अहम फीचर है इसका ऑफलाइन काम करना। यूज़र गूगल ऐप की सेटिंग ऐप में जाकर रिज़ल्ट में दिखने वाले ऐप बदल सकते हैं। अपडेटेड गूगल ऐप को धीरे-धीरे सभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए जारी किया जा रहा है और अभी यह भारत में गूगल प्ले के लिए उपलब्ध नहीं है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG V20, In Apps, Google, Google Search, Internet, Apps

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.