Google का यह ऐप मोबाइल डेटा की खपत करेगा कम

गूगल ने नया ट्राइंगल ऐप लॉन्च किया है जिसका काम मोबाइल डेटा की बर्बादी पर रोक लगाना होगा। इस ऐप की टेस्टिंग फिलहाल फिलिपिंस में चल रही है।

Google का यह ऐप मोबाइल डेटा की खपत करेगा कम
ख़ास बातें
  • Triangle ऐप आपके मौज़ूदा डेटा खपत का अध्ययन करेगा
  • इसके बाद आपके प्लान की डेटा सीमा पर भी गौर करेगा
  • फिर, मोबाइल डेटा की बर्बादी पर रोक लगाने का काम करेगा
विज्ञापन
गूगल ने नया ट्राइंगल ऐप लॉन्च किया है जिसका काम मोबाइल डेटा की बर्बादी पर रोक लगाना होगा। इस ऐप की टेस्टिंग फिलहाल फिलिपिंस में चल रही है और इसके ज़्यादातर फ़ीचर स्थानीय ग्लोब और स्मार्ट टेलीकॉम यूज़र के लिए काम करते हैं। इस ऐप को उन क्षेत्र के लिए बनाया गया है जहां पर रीचार्ज पैक डेटा सीमा के साथ आते हैं। ऐसे में इन जगहों में डेटा को सोच समझ कर खपत करना बेहद ही ज़रूरी है।

Triangle ऐप आपके मौज़ूदा डेटा खपत का अध्ययन करेगा। इसके बाद आपके प्लान की डेटा सीमा पर भी गौर करेगा। डेटा बैलेंस की जांच करेगा और डेटा सेवर फ़ीचर को इस्तेमाल में लाकर अनवांछित डेटा खपत पर रोक लगाएगा। इन सबके अलावा यूज़र किसी खास ऐप को डेटा इस्तेमाल करने से रोक सकेंगे। वहीं, यूज़र ऐप द्वारा डेटा इस्तेमाल करने की समय सीमा (10-30 मिनट) भी तय कर पाएंगे। इसके बाद ऐप अपने आप ही उस खास ऐप को डेटा इस्तेमाल करने से रोक देगा।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि इस ऐप की अभी टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस अन्य क्षेत्र के यूज़र के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। फिलिपिंस के लोगों के लिए यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौज़ूद है। अगर आप इस ऐप को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इसका APK मिरर डाउनलोड कर सकते हैं।

वैसे, गूगल के एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर डेटा खपत पर नज़र रखने के लिए फ़ीचर पहले से मौज़ूद हैं। वहीं, सैमसंग में आपको डेटा सेवर मोड मिलता है और शाओमी में भी इस किस्म का ही फ़ीचर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 VIII के लॉन्च की तैयारी, 6.5 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Jio ने लॉन्च किया JioCarSync, अब बिना केबल के चलेगा Apple CarPlay और Android Auto
  3. Samsung Galaxy A27 के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo X300 FE भारत में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
  5. Vivo X300 Ultra Launched in India: 200MP ट्रिपल कैमरा और 6600mAh बैटरी वाला कैमरा-सेंट्रिक फोन
  6. Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  7. Google Pixel 10 मिल रहा 20 हजार सस्ता! Flipkart सेल में सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...
  9. Thomson ने भारत में लॉन्च किए नए Google 5.0 QLED TV, जानें फीचर्स
  10. Apple के 20th एनिवर्सरी आईफोन में मिल सकता है डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »