• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Google Go ऐप लॉन्च, एक ऐप में मिलेंगे यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैप्स

Google Go ऐप लॉन्च, एक ऐप में मिलेंगे यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैप्स

कम कीमत वाले हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले इंटरनेट यूज़र को बेहतर गूगल अनुभव देने के लिए नया ऐप गूगल गो लॉन्च किया गया है। इस ऐप के जरिए गूगल की सर्विस जैसे सर्च, वॉयस सर्च, जिफ़, यूट्यूब, ट्रांसलेट और मैप्स व सर्च बार जैसी सभी सुविधाएं एक जगह मिलती हैं।

Google Go ऐप लॉन्च, एक ऐप में मिलेंगे यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैप्स
विज्ञापन
कम कीमत वाले हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले इंटरनेट यूज़र को बेहतर गूगल अनुभव देने के लिए नया ऐप गूगल गो लॉन्च किया गया है। इस ऐप के जरिए गूगल की सर्विस जैसे सर्च, वॉयस सर्च, जिफ़, यूट्यूब, ट्रांसलेट और मैप्स व सर्च बार जैसी सभी सुविधाएं एक जगह मिलती हैं। Google Go में सर्च ट्रेंड और किसी ख़ास मुद्दे पर वेब पर चल रही टॉप स्टोरी भी दिखेंगी। मंगलवार को  Google for India इवेंट में कंपनी ने नया गूगल गो ऐप लॉन्च किया।

गूगल के वाइस प्रेसिडेंट इंजीनियरिंग के शशिधर ठाकुर ने इवेंट में कहा, ''हमने हजारों भारतीय नागरिकों से फीडबैक लिया ताकि गूगल गो के जरिए नए यूज़र तक इंटरनेट की पहुंच हो सके।''

गूगल की सेवाओं के अलावा, नए गो ऐप के जरिए यूज़र को फेसबुक, क्रिकबज़ और इंस्टाग्राम जैसे ऐप भी मिलेंगे। ऐप में एक बटन है जिससे यूज़र एक टैप पर ही सर्च क्वेरी (पूछताछ) को ट्रांसलेट कर सकते हैं। 5 एमबी से कम साइज़ वाला गूगल गो 40 प्रतिशत कम डेटा की खपत करता है और इसे 1 जीबी रैम से कम वाले डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। यह ऐप सभी एड्रॉयड डिवाइस पर आज से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है और एंड्रॉयड गो डिवाइस में यह पहले से इंस्टॉल आएगा।

512 एमबी-1 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन के लिए, गूगल ने ओरियो गो का ऐलान किया। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का एक ऑप्टिमाइज़्ड वर्ज़न है जिसे कम कीमत वाले स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है। यह अगले कुछ महीनों में उपलब्ध होगा जबकि अभी एंड्रॉयड 8.1 के जरिए डेवेलेपर के लिए उपलब्ध है। ओरियो गो पर चलने वाले डिवाइस में 15 प्रतिशत तेज स्टार्टअप टाइम होगा। कंपनी ने कहा कि पहले से इंस्टॉल आने वाले ऐप ऑप्टिमाइज़ होने पर 50 प्रतिशत कम स्टोरेज की ख़पत करेंगे। गूगल ने कहा कि एक औसत ओरियो गो डिवाइस में इन ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ 1,000 अतिरिक्त तस्वीरें स्टोर की जा सकेंगी।

ओरियो गो में स्टैंडर्ड वर्ज़न में दिए गए सिक्योरिटी फ़ीचर होंगे, इनमें गूगल प्ले प्रोटेक्ट शामिल है। गो एडिशन डिवाइस डिफॉल्ट तौर पर एक्टिव डेटा सेवर फ़ीचर के साथ आएगा। यूज़र कोई भी ऐप डाउनलोड करने में सक्षम होंगे, लेकिन इसमें एक नया सेक्शन है जिसमें ख़ासतौर पर गो एडिशन डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए ऐप शामिल हैं जैसे फेसबुक लाइट और फ्लिपकार्ट शामिल हैं। गूगल ऐप्स को लो-एंड डिवाइस के साथ बेहतर काम करने के इरादे से ऑप्टिमाइज़ किया गया है। और असिस्टेंट, जीमेल, क्रोम, सर्च, मैप्स, यूट्यूब और जीबोर्ड  गो वर्ज़न सभी ओरियो गो डिवाइस में प्रीलोड आएंगे।

गूगल गो और ओरियो गो के अलावा, इवेंट में Files Go ऐप लॉन्च किया गया। यह भी गो एडिशन डिवाइस में प्री-इंस्टॉल होगा। गो एडिशन डिवाइस के लिए इसे कस्टम बिल्ड दिया गया है और यह फोन में स्पेस खाली करने, फाइल ट्रांसफर खोजने और ऑफलाइन फाइल शेयर करने में मदद मिलती है। ऐप, यूज़र को हेवी फाइल डिलीट करने या फिर किसी सोर्स (जैसे व्हाट्सऐप) की फाइल को सिर्फ दो टैप के जरिए डिलीट कर सकता है।

इस इवेंट में जियो फोन के लिए गूगल असिस्टेंट का स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया गया। किसी फ़ीचर फोन के लिए आया एआई-आधारित यह पहला डिजिटल असिस्टेंट है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , android Go, Google Assistant, Google India, YouTube
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »