• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Google के Files App को मिला नया Safe Folder फीचर, 4 अंक वाला पिन रखेगा डेटा सुरक्षित

Google के Files App को मिला नया Safe Folder फीचर, 4 अंक वाला पिन रखेगा डेटा सुरक्षित

जैसे ही आप Files App से दूर जाते हैं, गूगल का यह नया Safe Folder फीचर तुरंत आपकी फाइल को लॉक कर देता है, जिसके बाद कोई दूसरा आपके Files App का एक्सेस नहीं कर सकता। जैसे ही कोई इस ऐप को एक्सेस करने की कोशिश करेगा, यह फीचर उससे चार अंक वाला पिन मांगेगा।

Google के Files App को मिला नया Safe Folder फीचर, 4 अंक वाला पिन रखेगा डेटा सुरक्षित
ख़ास बातें
  • यूज़र्स का निजी डेटा सुरक्षित रखता है Safe Folder फीचर
  • Files App एक्सेस करने के लिए 4 अंक पिन मांगता है नया फीचर
  • सभी यूज़र्स तक इस फीचर को पहुंचने में लगेगा थोड़ा समय
विज्ञापन
Google ने अपने Files App डेटा को सुरक्षित रखने के लिए Safe Folder फीचर लॉन्च किया है। यह नया फीचर यूज़र्स को 4 अंक के पिन के साथ अपनी प्राइवेट फाइल्स को लॉक करके रखने में मदद करता है। यूज़र्स अपने किसी भी डॉक्यूमेंट्स, फाइल्स व मीडिया फाइल को फाइल्स ऐप में सेव कर सकते हैं, जिसका एक्सेस वह केवल 4 अंक का पिनकोड डालकर ही कर सकते हैं। गूगल के बीटा फाइल्स के लिए सेफ फोल्डर फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है और आने वाले समय में जल्द ही इसे और भी लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।  

Google का कहना है कि Safe Folde फीचर आपके जरूरी डॉक्यूमेंट्स, तस्वीरों व ऑडियो फाइल को दूसरों द्वारा एक्सेस करने से रोकता है। जैसे ही आप Files App से दूर जाते हैं, गूगल का यह नया फीचर तुरंत आपकी फाइल को लॉक कर देता है, जिसके बाद कोई दूसरा आपके Files App का एक्सेस नहीं कर सकता। जैसे ही कोई इस ऐप को एक्सेस करने की कोशिश करेगा, यह फीचर उससे चार अंक वाला पिन मांगेगा।

यह सेफ फोल्डर फीचर ब्राउज़र टैब के ‘Collection' सेक्शन के तहत आता है, और आप आसानी से फोल्डर से फाइल को मूव कर सकते हैं। हालांकि, हम गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट Files (v1.0.322488829) में इस फीचर को पाने में असमर्थ रहे। इसके अलावा हमें इसके बाद के वर्ज़न v1.0.323588688 में भी यह फीचर नहीं दिखा, जो कि APK Mirror द्वारा उपलब्ध है। हालांकि, गूगल का कहना है कि आने वाले हफ्तों में इस फीचर को सभी के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा, ऐसे में यदि आपको हमारी तरह यह फीचर नहीं दिखा है तो थोड़ा इंतज़ार और कीजिए आने वाले दिनों में यह फीचर आपको जरूर दिखेगा।

आपको बता दें, Android Police की रिपोर्ट की मानें तो सेफ फोल्डर में ट्रांसफर करते ही 'फाइल्स' गैलेरी व फाइल ब्राउज़र्स से गायब हो जाती हैं। ऐसे में यह आपके लिए एक समस्या पैदा कर सकता है, यदि आप अपने फाइल्स ऐप को अनइंस्टॉल करते हैं या फिर ऐप डेटा को क्लियर कर देते हैं, तो आप अपनी फाइल्स का एक्सेस नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वो कहीं और उपलब्ध ही नहीं होंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Safe Folder, Files, Files by Google

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »