TikTok की रेटिंग फिर सुधरी, Google ने कुछ ऐसे की मदद

कैरी मिनाटी के रोस्ट वीडियो और फैज़ल सिद्दकी की विवादित वीडियो सामने आने के बाद टिकटॉक के खिलाफ उठी चिंगारी ने आग का रूप ले लिया और सोशल मीडिया पर #IndiansAgainstTikTok जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। इसके बाद ही गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप की रेटिंग तेज़ी से प्रभावित होने लगी।

TikTok की रेटिंग फिर सुधरी, Google ने कुछ ऐसे की मदद

भारत में बीता हफ्ता TikTok के लिए रहा भारी

ख़ास बातें
  • Google Play पर पिछले 1 हफ्ते में तेज़ी से घटी TikTok की रेटिंग
  • गूगल ने हटाई स्पैम रेटिंग
  • गूगल के नेगेटिव रिव्यू हटाने के बाद रेटिंग में हुआ सुधार
विज्ञापन
TikTok की रेटिंग पिछले हफ्ते जितनी तेज़ी से धड़ाम हुई थी, अब उतनी ही तेज़ी से रेटिंग में सुधार भी देखा जा रहा है। जी हां, Google Play पर टिकटॉक ऐप रेटिंग 1.2 स्टार से बढ़कर अब एक बार फिर 4.4 स्टार्स पर पहुंच गई है। दरअसल, टिकटॉक की रेटिंग में आए इस बदलाव के कारण कई थे, जिसकी शुरुआत हुई थी कैरी मिनाटी के रोस्ट वीडियो से जिसमें उन्होंने टिकटॉकर्स को जमकर रोस्ट किया था, इसके बाद फैज़ल सिद्दकी की विवादित वीडियो सामने आने के बाद टिकटॉक के खिलाफ उठी चिंगारी ने आग का रूप ले लिया और सोशल मीडिया पर #IndiansAgainstTikTok जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। इसके बाद ही गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप की रेटिंग तेज़ी से प्रभावित होने लगी। लेकिन अचानक रेटिंग में सुधार देखा गया है, जिसके पीछे हाथ है Google का। दरअसल, गूगल ने गूगल प्ले स्टोर पर अपनी पोस्टिंग गाइडलाइंस को मद्देनज़र रखते हुए लाखों 1 स्टार रेटिंग वाले रिव्यू को हटाया है, गाइडलाइन्स साफ तौर पर नकारात्मक रिव्यू को हटाने की अनुमति देती है।

TikTok के मामले को स्पेसिफाई करने के बजाय, गूगल के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी स्पैम अब्यूज़ के मामले में अनुचित रेटिंग्स और कमेंट्स को हटाने का कदम उठाती है। प्रवक्ता ने Gadgets 360 को दिए बयान में कहा कि प्ले स्टोर रेटिंग यूज़र्स को ऐप्स और कॉन्टेंट से संबंधित फीडबैक व उनके अनुभव प्रदान करने में मदद करता है। ताकि दूसरे यूज़र्स उस आधार पर अपने निर्णय ले सकें।

अगर हम टिकटॉक ऐप की फिलहाल वाली रेटिंग और 7 दिन पहले की रेटिंग देखें, तो इसमें लगभग 80 लाख रेटिंग का अंतर देखा जा सकता है। गूगल प्ले के वेब वर्ज़न ग्राफ को भी देखे, तो मालूम चलेगा कि एक हफ्ते पहले 1 स्टार रेटिंग में जबरदस्त उछाल हुआ था। लेकिन अब उन रेटिंग में से ज्यादातर को हटा दिया गया है।

गूगल प्ले की कमेंट पोस्टिंग पॉलिसी गाइडलाइन को देखें, तो यूज़र्स को किसी ऐप की रेटिंग में बदलाव करने की अनुमति नहीं है। यही कारण है कि गूगल ने टिकटॉक का पक्ष लेते हुए इस तरह के नेटेगिव रिव्यू रेटिंग को हटा दिया।

हालांकि, दूसरी तरफ IOS के लिए Apple App Store पर टिकटॉक की रेटिंग में कुछ ज्यादा बदलाव इन 7 दिनों में नहीं देखा गया। पिछले हफ्ते इस ऐप की ऐप स्टोर की रेटिंग ऐवरेज 3.5 स्टार थी, जो कि घटकर महज 3.4 स्टार ही हुई थी। ऐप्पल ने ऐप स्टोर से टिकटॉक की कोई रेटिंग नहीं हटाई, क्योंकि यहां पिछले हफ्ते से 11 लाख से 12 लाख हो गए हैं। इससे प्रतीत होता है कि आईफोन यूज़र्स टिकटॉक के खिलाफ इस जंग का हिस्सा नहीं है।
 

TikTok के खिलाफ इस जंग के हैं कई कारण-

सबसे पहला कारण है एंटी-चाइना वाली भावना, जो कि कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से अधिक बढ़ गई है। वहीं, फैज़ल सिद्दकी के वीडियो के बाद टिकटॉक के खिलाफ उठी चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। फैज़ल सिद्दिकी ने एक TikTok वीडियो बनाया था, जिसमें वह एक लड़की पर पानी फेंकते दिखे थे, पानी फेंकते ही वीडियो में वो लड़की अलग से मेकअप में नज़र आ रही है, जो कि एसिड अटैक होने के बाद से निशानों का इशारा दे रहे हैं। जिसके बाद ही लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और एसिड अटैक जैसे संगीन जुर्म को प्रमोट करने के आरोप में टिकटॉक ऐप को बैन करवाने की मांग करने लगे। तीसरा कारण कैरी मिनाती का वीडियो "YouTube vs TikTok - The End", जिसमें उन्होंने खासतौर पर आमिर सिद्दकी और अन्य टिकटॉकर्स को जमकर रोस्ट किया था। कैरी मिनाती के फॉलोअर्स इसके बाद से ही टिकटॉक ऐप को 1-स्टार रेटिंग देने लगे थे।
 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, TikTok ratings, TikTok rating, Google Play, Google

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »