Google Play Movies पर जल्द ही देख सकेंगे मुफ्त फिल्में और टीवी शो

Google Play Movies ऐप पर यूज़र्स को फिल्में या फिर टीवी शो देखने के लिए भुगतान करना पड़ता है।

Google Play Movies पर जल्द ही देख सकेंगे मुफ्त फिल्में और टीवी शो

Google Play Movies पहले से है उपलब्ध

ख़ास बातें
  • गूगल, गूगल प्ले मूवीज़, Google, Google Play Movies
  • Google Play Movies पर आप देखे पाएंगे मुफ्त में फिल्में
  • गूगल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं
विज्ञापन
Google जल्द ही अपने Google Play Movies ऐप पर मुफ्त में टीवी शो और फिल्म देखने की सुविधा देगी। इसके लिए एक लाइब्रेरी को लाइव किया जाएगा। लेकिन मुफ्त कंटेंट को विज्ञापन के साथ दिखाया जाएगा। यह जानकारी कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई है। खबरों की मानें तो गूगल प्ले मूवी ऐप को अपडेट करके एक कैटेगरी जोड़ा जाएगा। इसमें वो फिल्म और टीवी शो उपलब्ध होंगे जिन्हें यूज़र्स बिल्कुल मुफ्त में देख पाएंगे, लेकिन विज्ञापन के साथ। रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल की यह रणनीति अमेरिका की स्ट्रीमिंग सर्विस 'Vudu' के मॉडल से मेल खाएगी। इस स्ट्रीमिंग सर्विस मे भी यूज़र्स को विज्ञापन के साथ मुफ्त में कंटेंट दिखाया जाता है।

फिलहाल, Google Play Movies ऐप यूज़र्स को फिल्में खरीदने या फिर किराए पर देखने की सुविधा देता है। हालांकि, XDA Developers की रिपोर्ट से पता चला है कि गूगल प्ले मूवी ऐप के वर्ज़न v4.18.37 के APK टियरडाउन से इस ओर इशारा है कि गूगल फिल्मों और टीवी शो की एड पर आधारित फ्री-टू-वॉच  कैटेगरी जोड़ने की योजना बना रही है। गूगल प्ले मूवीज़ एपीके के कोड से संबंधित इस जानकारी की पुष्टि 9to5Google की रिपोर्ट में भी की गई है। दोनों रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैकड़ों फिल्में कुछ ही विज्ञापन के साथ उपलब्ध होंगी। इसका मतलब यह है कि यह विज्ञापन-अधारित लाइब्रेरी होगी।

9to5Google रिपोर्ट कहती है कि ऐप के कोड यह भी इशारा देते हैं कि गूगल इस फीचर को जल्द ही लेकर आ सकती है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि नई फिल्में YouTube Movies का ही हिस्सा होंगी। क्योंकि गूगल प्ले मूवीज़ और यूट्यूब मूवीज़ एक ही लाइब्रेरी साझा करते हैं।

इसके अलावा मुफ्त में सिनेमा देखने के लिए यूज़र्स को अपने जन्म की तारीख भी बतानी होगी। माना जा रहा है कि ऐसा करके बच्चों को आर रेटेड फिल्में देखने से रोका जा सके।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »