Google Phone ऐप अब गैर-पिक्सल फोन के लिए भी उपलब्ध

Asus ZenFone 6 के अलावा Oppo Find X2 Pro और LG V60 डिवाइस में भी काम कर रहा है Google Phone App

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2020 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Google Phone ऐप की मांग लंबे समय से है
  • Samsung डिवाइस के प्ले स्टोर में नहीं दिख रहा है यह ऐप
  • Asus ZenFone 6 यूज़र्स का दावा, उनके फोन में काम कर रहा है ऐप

Google Phone का बीटा ऐप अभी हुआ है उपलब्ध

Google Phone App, जो गूगल पिक्सल सीरीज़ के स्मार्टफोन और एंड्रॉयड वन डिवाइस पर पहले से इंस्टॉल रहता है। कई यूज़र्स इस गूगल ऐप को अपने डिवाइस में इंस्टॉल करना चाहते हैं, लेकिन कर नहीं पाते। क्योंकि गूगल खासतौर पर इस ऐप को गूगल डिवाइस के लिए डिज़ाइन करता है। नॉन-गूगल स्मार्टफोन यूज़र अगर अपने डिवाइस के गूगल प्ले स्टोर में जाकर इस फोन ऐप को सर्च करेंगे, तो उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। लेकिन अब लगता है कि गूगल फोन पब्लिक बीटा ऐप को गैर-पिक्सल डिवाइस के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है।

Google Phone ऐप फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है, लेकिन फिर भी कई डिवाइस अपने प्ले स्टोर पर इसे ढूंढ नहीं पा रहे। XDA Developers का कहना है कि Samsung और OnePlus डिवाइस यूज़र्स प्ले स्टोर पर गूगल फोन ऐप को सर्च नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, Asus ZenFone 6 यूज़र्स जिनके डिवाइस ZenUI पर काम कर रहे हैं, उनका दावा है कि वह अपने स्मार्टफोन में गूगल फोन ऐप का इस्तेमाल कर पा रहे हैं।
Advertisement

इसके अलावा गूगल फोन ऐप Oppo Find X2 Pro और LG V60 डिवाइस में भी काम कर रहा है। XDA Developers ने गूगल फोन ऐप के लिए कोड को भी चेक किया, जिसमें उन्होंने पाया कि नए ऐप के लिए फोन में मौजूद डाइलर लाइब्रेरी की जरूरत होती है। जो कि सैमसंग और वनप्लस डिवाइस में मौजूद नहीं है, तो ऐसे में यह प्रमुख कारण हो सकता है कि क्यों इन डिवाइस के प्ले स्टोर पर गूगल फोन ऐप सर्च नहीं हो पा रहा।

अगर आप गूगल फोन ऐप का इस्तेमाल करना चाह रहे हैं और यह जानना चाह रहे हैं कि आपका फोन इसके लिए योग्य है या नहीं, तो इसके लिए आप अपने प्ले स्टोर पर जाएं और इस ऐप को सर्च करें। इस वक्त हमें, यह मालूम नहीं है कि गूगल ने इस ऐप को सभी फोन के लिए पेश किया है या फिर यह गलती से प्ले स्टोर पर पॉप-अप हो गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 855

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + ToF

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Phone App, Google Phone APK
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.