गूगल मैप्स पर बनाएं अपने पसंदीदा जगहों की लिस्ट, आए कई नए फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 फरवरी 2017 10:47 IST
गूगल ने गूगल मैप्स के 'लिस्ट्स' फ़ीचर को पेश कर दिया है। और भारत में इसकी उपलब्धता की भी घोषणा कर दी है। इस फ़ीचर के साथ यूज़र उन जगहों को मार्क कर सकते हैं जिन्हें वे अपने परिवार और दोस्तों के लिए सुझाना चाहते हैं। इस फ़ीचर की उपलब्धता का ऐलान सोमवार को किया गया और कंपनी का कहना है कि यह ऐप एंड्रॉयड व आईओएस ऐप पर मिलेगा।

सर्च दिग्गज ने ईमेल में भेजे गए एक बयान में कहा कि अब भारत में गूगल मैप इस्तेमाल करने वाले लोग जगहों की लिस्ट बना सकते हैं। इसके साथ ही लिस्ट को दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं और लिस्ट को साझा करते समय ही दोस्तों व परिवार को फॉलो  भी कर सकते हैं। यूज़र अपनी लिस्ट को ऑफलाइन देखने के साथ-साथ एडिट भी कर पाएंगे। और अगर उन्होंने ऑफलाइन मैप डाउनलोड किया है तो लिस्ट में जोड़ी गईं जगहें ऑफलाइन मैप पर भी दिखेंगी।


गूगल ने एक बयान में कहा, ''आप अपने सुझावों को शेयर करने के साथ ही जगहों की लिस्ट बना सकते हैं। ये जगहें वीकेंड गेटवे या फिर खाने की कोई जगह, फैशन बुटीक भी हो सकते हैं।''
Advertisement

गूगल के अनुसार, इस लिस्ट को बनाने के दो तरीके हैं। पहला तरीका- यूज़र को साइड मेन्यू में जाना होगा और फिर प्लेसेज़ में जाकर सेव्ड खोलने के बाद स्क्रीन के दाहिने कोने में नीचे दिए गए नीले सर्किल में बने + साइन पर क्लिक करना होगा। वहीं दूसरा तरीका है किसी नई लिस्ट में जोड़ी गई जगह को खोलकर सेव पर टैप करें और फिर एक नई लिस्ट बनाने के लिए क्रिएट को सेलेक्ट करें।

शेयरिंग लिस्ट की बात करें तो गूगल ने कहा कि यूज़जर को सबसे पहले अपनी लिस्ट खोलनी होगी और फिर दाहिने कोने में सबसे ऊपर दिए गए शेयर बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मिले लिंक को अपने फोन पर ऐप जैसे हैंगआउट्स, एसएमएस, व्हाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर कर सकते हैं।
Advertisement

जिसे लिंक भेजा जा रहा है वो यूज़र जब लिंक पर क्लिक करेंगे तो उन्हें गूगल मैप्स में लिंक फॉलो करने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद ऐप के 'योर प्लेसेज़ सेक्शन' में लिस्ट सेव हो जाएगी।
Advertisement

लिस्ट को एडिट करने के लिए यूज़र को  'योर प्लेसेज़ सेक्शन' में जाकर सेव्ड पर टैप करना होगा। इसके बाद यूज़र को लिस्ट के दाहिनी तरफ दिए गए तीन डॉट मेन्यू पर टैप करना होगा और फिर एडिट लिस्ट पर क्लिक करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.