Google Maps में जुड़े ये तीन नए फीचर, ऐसे आएंगे आपके काम

Google ने हाल ही में Google Maps में तीन नए फीचर्स को जोड़ा है। जानें इनके बारे में विस्तार से।

Google Maps में जुड़े ये तीन नए फीचर, ऐसे आएंगे आपके काम

Google Maps में जुड़े ये तीन नए फीचर, ऐसे आएंगे आपके काम

ख़ास बातें
  • रियल-टाइम ट्रैफिक में लाइव बस स्टेटस की जानकारी
  • ट्रेन का रनिंग स्टेट्स और देरी की जानकारी
  • Google Maps में जुड़े ये नए फीचर फिलहाल चुनिंदा शहरों के लिए ही सीमित हैं
विज्ञापन
Google ने हाल ही में Google Maps में तीन नए फीचर्स को जोड़ा है। गूगल मैप्स में जुड़े ये नए फीचर उन लोगों की सहायता के लिए हैं जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करते हैं। रूट पर लाइव ट्रैफिक स्टेटस को देखने के बाद आपको पब्लिक बस में लगने वाला औसत ट्रेवल टाइम और ट्रेन के लाइव स्टेटस, यदि ट्रेन लेट होगी तो इस बात की भी जानकारी मिलेगी। तीसरा फीचर है मिक्स्ड-मोड नेविगेशन, यह फीचर यूज़र को बेस्ट रूट की जानकारी के साथ यह भी बताएगा कि कब उन्हें यात्रा के दौरान ऑटो-रिक्शा पर स्विच करना है।
 

रियल-टाइम बस ट्रेवल की जानकारी

गूगल मैप्स पर जल्द आप इस बात की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे कि आपको बस यात्रा के दौरान कितना समय लगेगा। यह रूट पर लाइव ट्रैफिक स्टेट्स को ट्रैक करेगा। यदि देरी हो रही होगी तो यूज़र को रेड कलर में एक मैसेज़ दिखाई देगा, यह मैसेज़ आपको इस बात की जानकारी मुहैया कराएगा कि रास्ते में ट्रैफिक होने की वज़ह से आपको कितनी देरी होगी।
 
google


आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि देरी ना होने पर मैसेज़ ग्रीन रंग में दिखाई देगा। यह फीचर फिलहाल शुरुआत में बेंगलुरु, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ, मुंबई, मैसूर, पुणे और सूरत में ही उपलब्ध होगा।
 

लाइव ट्रेन स्टेट्स

गूगल मैप्स में यूज़र ट्रेन के लाइव स्टेटस को देख पाएंगे, साथ ही यह भी जान पाएंगे कि ट्रेन देरी से चल रही है या नहीं। गौर करने वाली बात यह है कि यह फीचर लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा के लिए ही काम करेगा। Google के ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि इस फीचर को 'Where is my Train' के सहयोग के साथ डेवलप किया है।
 

ऑटो रिक्शा रिकमंडेशन के साथ मिक्स्ड-मोड नेविगेशन

यह फीचर खासतौर से उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो हर रोज़ बस और ऑटो, मेट्रो और ऑटो के बीच स्विच करते हैं। इस फीचर की मदद से आप इस बात को जान पाएंगे कि किस स्टेशन या स्टॉप से और कब आपको ऑटो-रिक्शा लेना है। गूगल मैप्स आपको अन्य अहम जानकारी जैसे कि अनुमानित ऑटो किराया भी बताएगा।  

फिलहाल यह फीचर दिल्ली और बेंगलुरु में रह रहे यूज़र्स के लिए है, इस फीचर को अन्य भारतीय शहरों के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। हमने इन तीनों फीचर्स को गूगल मैप्स एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 10.17.2 में और बीटा वर्जन में देखा है। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अभी इन फीचर्स को लाइव नहीं किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google Maps, Train Delay, Train Running Status

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »