गूगल एंड्रॉयड गेम से मिलेगा हिमालय का 3डी जैसा अहसास

गूगल एंड्रॉयड गेम से मिलेगा हिमालय का 3डी जैसा अहसास
ख़ास बातें
  • इस गेम से यूज़र को हिमालय की वादियां घूमने का मौका मिलता है
  • ऐप को गूगल के 3डी मैप्स को इस्तेमाल कर बनाया गया है
  • यह ऐप एंड्रॉयड 4.4 किटकैट और उसके बाद के एंड्रॉयड पर काम करता है
विज्ञापन
गूगल के अंदर एक स्टार्टअप के तौर पर नियांटिक ने लोकेशन बेस्ड ऐप फील्ड ट्रिप और ऑग्युमेंटेड रियलिटी गेम इंग्रेस के लिए गूगल मैप्स और क्राउडसोर्स डेटा का इस्तेमाल किया था। तब से अब तक एक और लोकेशन बेस्ड एआर गेम पोकेमोन गो के साथ ही कंपनी घर-घर में जाना पहचाना नाम बन गई है। अब गूगल ने अपने 3डी मैपिंग डेटा का इस्तेमाल कर बच्चों के लिए एक लोकेशन बेस्ड गेम वर्न: द हिमालयाज़ लॉन्च किया है।

इस गेम में यूज़र को वर्न नाम के एक 500 फीट येती के साथ हिमालय की वादियों में घूमना होता है। इस गेम को एंड्रॉयड यूज़र के लिए जारी किया गया है और यह गूगल प्ले पर मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। गूगल के 3डी मैप्स का इस्तेमाल कर इस गेम में यूज़र एक वर्न नाम के कैरेक्टर, हैंग ग्लाइड, जेटपैक राइडिंग, बर्फीली झीलों में स्केटिंग के साथ माउंट ऐवरेस्ट जैसे पहाड़ों पर घूमने का मौका मिल रहा है।

वर्न के आगे बढ़ने के साथ ही ऐप में मशहूर पॉइंट, लैंडमार्क और जगहों को हाइलाइट दिखाया जाता है। इससे यूज़र को भूगोल के बारे में जानकारी भी मिलती है। बहुत कम लोगों को हिमालय की वादियों में घूमने का मौका मिलता है और इस ऐप के साथ गूगल ने एक रोचक अंदाज़ में हिमालय के 'सुनहरे' अहसास को स्मार्टफोन पर लाने की कोशिश की है।

एक ब्लॉग पोस्ट में गेम के बारे में जानकारी देते हुए गूगल मैप्स की टीम ने बताया, ''कई सालों से गूगल मैप्स न्यू यॉर्क सिटीस द ग्रांड कैन्यॉन समेत दुनिया भर की 3डी तस्वीरें शामिल कर रहा है। हममें से कई लोगों ने यह सोचा कि 3डी तस्वीरों के जरिए किस तरह  हम बच्चों को ज्यादा मजेदार तरीके से दुनिया के बारे में बना सकते हैं। हमने शुरुआत में प्रोटोटाइप के साथ खेलना शुरू किया। हमारे आइडिया ने काम किया और इस तरह बन गया एक नया ऐप वर्न: द हिमालयाज़। आज हम एक मजेदार अंदाज़ में इस गेम को पेश करने पर खासा उत्साहित हैं और अब कोई भी दुनिया की सबसे ऊंची पर्वतीय सीरीज की समर ट्रिप पर जा सकता है।''

फिलहाल इस गेम में सिर्फ हिमालय में घूमने और उसके बारे में ही जानकारी दी गई है लेकिन हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में गूगल दुनिया की कुछ दूसरी मशहूर जगहों को भी इस गेम में शामिल कर सकता है। द वर्न: हिमालयाज़ ऐप का साइज़ 213 एमबी है और यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट या उसके बाद के एंड्रॉयड सपोर्ट वाले डिवाइस पर काम करता है। अभी आईओएस पर इस गेम की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Google Play Store
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »