Google Maps में जल्द आएंगे ये फीचर, रास्ता खोजना हो जाएगा और आसान

Google Maps यूज़र को गूगल ने नए अपडेट का 'तोहफा' दिया है। सालाना कॉन्फ्रेंस में गूगल ने मैप्स को पहसे से ज्यादा मददगार और नए फीचर से लैस बना दिया है।

Google Maps में जल्द आएंगे ये फीचर, रास्ता खोजना हो जाएगा और आसान

Google Maps में जल्द आएंगे ये फीचर

ख़ास बातें
  • Google Maps में यूज़र को मिलेंगे नए और आकर्षक अपडेट
  • पहसे से ज्यादा मददगार और नए फीचर से लैस हो जाएगा गूगल मैप्स
  • यूज़र को सुझाव व प्राथमिकता के आधार पर मदद करेगा गूगल मैप्स
विज्ञापन
Google Maps यूज़र को गूगल ने नए अपडेट का 'तोहफा' दिया है।Google की सालाना कॉन्फ्रेंस में गूगल ने मैप्स को पहसे से ज्यादा मददगार और नए फीचर से लैस बना दिया है। अब लोकेशन के हिसाब से यूज़र को अन्य सुझाव भी मिलेंगे, जिससे गूगल मैप यूज़र को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इन फीचर में नया टैब, फूड व ड्रिंक आउटलेट, ग्रुप प्लानिंग जैसी कई ज़रूरी सुविधाएं शामिल हैं। आइए डालते हैं एक नज़र उन फीचर पर, जो Google मैप्स ने यूज़र के लिए मुहैया करवाए हैं:
 

नया एआर मोड

Google ने एआर फीचर का ऐलान किया है, जिसके चलते मैप्स में रास्ता समझने में आसानी होगी। इससे यूज़र को वॉकिंग डायरेक्शन, ऐरो, लैंडमार्क, मैप्स और संभवत: एक एनीमेटिड क्रिएचर की मदद मिलेगी। यह स्ट्रीट व्यू पावर्ड नेविगेशन फीचर है, जो कैमरा के इस्तेमाल कर 3डी वातावरण क्रिएट कर देगा। कंपनी का कहना है कि इस विज़ुअल पोज़िशनिंग सिस्टम के ज़रिए यूज़र आसानी से लैंडमार्क की पहचान कर सही रास्ता पकड़ पाएंगे।
 

नया एक्सप्लोर टैब

नए एक्सप्लोर टैब की मदद से यूज़र लोकेशन के आस-पास की सारी मनपसंद जगहें देख पाएंगे। टैब यूज़र को एक्टिविटी, रेस्त्रां, कॉफी शॉप, इवेंट और अन्य लोकप्रिय सूची दिखाना शुरू कर देगा। यह सुझाव लोकल गाइड्स के आधार पर यूज़र को दिए जाएंगे।
 

मैचिंग वेन्यू

मशीन लर्निंग की पावर और एकट्ठे किए गए डेटा की मदद से यह सेवा यूज़र को वेन्यू आदि के बारे में बताएगी। चुनिंदा फूड या ड्रिंक के वेन्यू इसकी मदद से आसानी से पता चल जाएंगे। ये जगहें वे भी होंगी, जहां आप पहले जा चुके होंगे या कभी इसकी पड़ताल मैप की मदद से की होगी।

ग्रुप प्लानिंग
Google मैप्स जल्द नया ग्रुप प्लानिंग फीचर भी लाएगा, जिसकी मदद से यूज़र प्लान आदि को अन्य सदस्यों के साथ भी साझा कर पाएंगे। आपको प्लेस पर लंबा प्रेस करना होगा, ग्रुप के सदस्यों को इसमें वोट करना होगा। फाइनल होने के बाद गूगल मैप आपके लिए उसे बुक कर देगा। यहां कैब भी उस वेन्यू के लिए यहीं से बुक की जा सकेगी।
 

'फॉर यू' टैब

नया फॉर यू फीचर यूज़र को ट्रेंडिंग जगहों को आपके लिए कस्टमाइज करेगा। यूज़र चुनिंदा जगहों या डाइनिंग स्पॉट को फॉलो कर सकते हैं। इसमें मैचिंग, ट्रेंडिंग, न्यूली ओपन्ड और लोकप्रिय जगहों के विकल्प यूज़र को 'फॉर यू' टैब में दिखेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Maps, Google, Google IO, Google IO 2018
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »