गूगल हैंगआउट्स एंड्रॉयड ऐप में अब भेज पाएंगे वीडियो मैसेज

गूगल हैंगआउट्स एंड्रॉयड ऐप में अब भेज पाएंगे वीडियो मैसेज
ख़ास बातें
  • हैंगआउट्स के एंड्रॉयड ऐप में अब मैसेज में वीडियो रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं
  • यह फीचर 2014 में आईओएस हैंगआउट्स ऐप के लिए शुरू किया गया था
  • एसएमएस और हैंगआउट्स कनवर्सेशन एक साथ नहीं दिखेंगे
विज्ञापन
गूगल ने करीब दो साल पहले आईओएस हैंगआउट्स ऐप में वीडियो रिकॉर्ड और भेजने के लिए नए फीचर की शुरुआत की थी। अब आखिरकार गूगल ने अपने एंड्रॉयड ऐप में भी वीडियो मैसेजिंग फीचर शुरू करने का ऐलान किया है।

नए अपडेट के साथ ही गूगल हैंगआउट्स ऐप वर्जन 11 पर अपडेट होने के साथ ही एंड्रॉयड फोन यूज़र एक मिनट तक की वीडियो रिकॉर्ड कर भेज पाएंगे। स्थानीय गूगल प्ले स्टोर में नए अपडेट के साथ ही यह नया फीचर यूज़र को मिलना शुरू हो जाएगा।

इस फीचर को 2014 में आईओएस के लिए लॉन्च किया गया था। ऐप में जाकर वीडियो आइकन पर टैप कर एक मिनट तक की वीडियो रिकॉर्ज की जा सकती है। या फिर यूज़र अपने डिवाइस में स्टोर किसी वीडियो को भी मैसेज के तौर पर अपलोड कर भेज सकते हैं।

कुछ महीने पहले ही गूगल ने आईओएस पर वीडियो भेजने की लिमिट 10 सेकेंड से बढ़ाकर मिनट की थी। अब आईओएस यूज़र गूगल हैंगआउट पर 2 मिनट तक की वीडियो भेज सकते हैं।

वीडियो मैसेजिंग फीचर के अलावा, हैंगआउट्स ने एसएमएस और हैंगआउट्स कनवर्सेशन को एक साथ दिखाने वाले फीचर को बंद कर दिया है। गूगल का कहना है कि यूज़र को भ्रमित होने और कम इस्तेमाल के चलते इस फीचर को बंद किया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Hangouts, Google Hangouts video feature
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »