गूगल डुओ ऐप में वॉयस कॉलिंग फ़ीचर मिलना शुरू

गूगल डुओ ऐप में वॉयस कॉलिंग फ़ीचर मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • डुओ में वॉयस कॉलिंग फ़ीचर सबसे पहले ब्राज़ील में शुरू हुआ था
  • ऐसा लगता है कि अभी यह फ़ीचर भारत नहीं पहुंचा है
  • गूगल डुओ को पिछले साल लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
ब्राज़ील में डुओ ऐप में वॉयस कॉलिंग फ़ीचर शुरू करने के बाद, गूगल ने सोमवार को दुनिया भर में इस फ़ीचर को जारी कर दिया। गूगल प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट, मारियो क्वीरोज़ ने पिछले हफ्ते स्पष्ट किया था कि ऑडियो कॉल हर स्पीड वाले कनेक्शन पर काम करेगी और यह डेटा की खपत भी कम करेगी।

गूगल अलो और गूगल डुओ के हेड ऑफ प्रोडक्ट, अमित फुले ने सोमवार को ट्विटर पर घोषणा की, ''ऑडियो कॉल (फ़ीचर) को दुनिया भर में जारी किया जा रहा है।''

गूगल डुओ ऐप को पिछले साल लॉन्च किया गया था। गूगल ने इस वीडियो कॉलिंग ऐप को टेक्स्ट मैसेजिंग ऐप अलो के साथ पेश किया था। कंपनी का इरादा इन ऐप के जरिए बिज़नेस की जगह ग्राहकों को अप्रोच करना है। गूगल ने इससे  पहले अपने हैंगआउट्स ऐप के जरिए भी वीडियो कॉलिंग सेवा दी थी। अभी गूगल प्ले स्टोर पर इसे डाउनलोड करने का विकल्प उपलब्ध है।

डुओ ऐप में इस अतिरिक्त फ़ीचर का आना मज़ेदार है, क्योंकि इससे पहले यह एक आसन वीडियो कॉलिंग ऐप था। हालांकि फुले ने कहा कि, फ़ीचर को सोमवार को रोलआउट करना शुरू कर दिया गया था। लेकिन ऐसा लगता है कि अभी यह भारत नहीं पहुंचा है।

हाल ही में, गूगल ने तस्वीरें साझा और एडिट करने के लिए एक सोशल फोटो ऐप भी लॉन्च किया था। सर्च दिग्गज़ का कहना है कि कंपनी द्वारा अभी किए जा रहे कई सारे प्रयोगों में से यह एक है। आने वाले इस ऐप में इमेज रिकग्निशन, फिल्टर अप्लाई करना और ग्रुप में ली गई तस्वीरों में टैग करने की सुविधा भी मिलने की बात कही जा रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google duo, Google duo voice calling, duo

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »