गूगल डुओ ऐप से अब यूज़र भेज पाएंगे वीडियो वॉयसमेल

गूगल डुओ वीडियो कॉलिंग ऐप में एक काम का फीचर आया है। इसकी मदद से अब यूज़र उन लोगों से संपर्क कर पाएंगे जो उस वक्त उपलब्ध नहीं हैं। वीडियो कॉलिंग ऐप में नया वीडियो मैसेज फीचर आया है।

गूगल डुओ ऐप से अब यूज़र भेज पाएंगे वीडियो वॉयसमेल
ख़ास बातें
  • गूगल डुओ वीडियो कॉलिंग ऐप में नया वीडियो मैसेज फीचर आया है
  • गूगल डुओ यूज़र 30 सेकेंड तक के वीडियो मैसेज भेज सकते हैं
  • वीडियो मैसेज फीचर को एंड्रॉयड और आईफोन के लिए रोलआउट किया जा रहा है
विज्ञापन
गूगल डुओ वीडियो कॉलिंग ऐप में एक काम का फीचर आया है। इसकी मदद से अब यूज़र उन लोगों से संपर्क कर पाएंगे जो उस वक्त उपलब्ध नहीं हैं। वीडियो कॉलिंग ऐप में नया वीडियो मैसेज फीचर आया है। अब यूज़र वीडियो कॉल नहीं उठाने की स्थिति में वीडियो वॉयसमेल छोड़ सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप किसी को डुओ ऐप के ज़रिए कॉल करते हैं और वह जवाब नहीं देता है तो आपके पास वीडियो मैसेज भेजने का विकल्प होगा। गूगल ने जानकारी दी है कि अगर कोई शख्स किसी वजह से आपका कॉल नहीं उठाता तो आप 30 सेकेंड तक के वीडियो मैसेज भेज सकते हैं, ताकि वह बाद में देख सके।

वीडियो मैसेज फीचर को एंड्रॉयड स्मार्टफोन और आईफोन के लिए रोलआउट किया जा रहा है। उम्मीद है कि इसे दुनियाभर में जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "कई बार आपकी मां किसी खास वक्त पर वीडियो कॉल के लिए उपलब्ध नहीं होती। ऐसा भी हो सकता है कि आप अपने दोस्त के साथ अपनी पसंदीदा बास्केटबॉल टीम की जीत के बारे में चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन बात नहीं हो पाती। भले ही इन लोगों से संपर्क ना हो सके, लेकिन आप निराश ना हों। गूगल डुओ की मदद से आप उन लोगों को वीडियो मैसेज भेज पाएंगे।"

गौर करने वाली बात है कि ये वीडियो क्लिप यूज़र द्वारा देखे जाने के बाद 24 घंटे के अंदर अपने आप ही डिलीट हो जाएंगे। हालांकि, यूज़र चाहें तो वीडियो मैसेज को डिलीट करने से पहले डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा डुओ कॉल की तरह मैसेज पूरी तरह से इनक्रिप्टेड है।

डुओ ऐप में वीडियो मैसेज को सेंडर के आइकन पर टैप करके प्ले किया जा सकता है। इसके अलावा झट से कॉल बैक भी किया जा सकता है, "Call now" बटन के ज़रिए। यह बटन वीडियो देखने के बाद सामने आता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Duo App, Google, Google Duo, Google Duo App

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »