Google Chrome एंड्रॉयड ऐप पर ऑफलाइन कंटेंट पाना हुआ और आसान

Google Chrome का एंड्रॉयड ऐप अब यूज़र के लिए कंटेंट को ऑफलाइन भी उपलब्ध कराएगा। यह ब्राउज़र मुख्य तौर पर वाई-फाई नेटवर्क होने पर अपने आप संबंधित आर्टिकल को डाउनलोड कर लेगा।

Google Chrome एंड्रॉयड ऐप पर ऑफलाइन कंटेंट पाना हुआ और आसान
ख़ास बातें
  • नए फीचर को भारत में क्रोम एंड्रॉयड ऐप यूज़र के लिए रिलीज किया गया
  • नया फीचर आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री के आधार पर आर्टिकल पेश करेगा
  • डाउनलोड किया हुआ कंटेंट क्रोम ऐप के डाउनलोड सेक्शन में उपलब्ध होगा
विज्ञापन
Google Chrome का एंड्रॉयड ऐप अब यूज़र के लिए कंटेंट को ऑफलाइन भी उपलब्ध कराएगा। यह ब्राउज़र मुख्य तौर पर वाई-फाई नेटवर्क होने पर अपने आप संबंधित आर्टिकल को डाउनलोड कर लेगा। बता दें कि कंटेंट लोकप्रियता, आपके लोकेशन या आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री के आधार पर डाउनलोड किया जाएगा। डाउनलोड हो जाने के बाद आप इस कंटेंट को इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने पर भी एक्सेस कर पाएंगे। नया ऑफलाइन फीचर गूगल क्रोम एंड्रॉयड ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न पर उपलब्ध है। याद रहे कि इस महीने ही गूगल ने एंड्रॉयड के लिए क्रोम 67 को रिलीज किया था जो हॉरिजॉन्टल टैब स्विचर के साथ आता है।

बता दें कि नए फीचर को भारत में क्रोम एंड्रॉयड ऐप यूज़र के लिए रिलीज तो किया ही गया है, साथ में इसे 100 से ज़्यादा देशों में उपलब्ध करा दिया गया है। इस फीचर की मदद से इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने पर भी यूज़र वेब पर सर्फिंग कर पाएंगे। इस पर कंपनी का बयान आया है कि जब भी यूज़र वाई-फाई कनेक्शन से जुड़े होंगे। क्रोम अपने आप आपकी लोकेशन के आधार पर सबसे लोकप्रिय और संबंधित कंटेंट को डाउनलोड कर लेगा।

अगर आप गूगल पर साइन्ड इन हैं तो नया फीचर आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री के आधार पर आर्टिकल पेश करेगा। डाउनलोड किया हुआ कंटेंट क्रोम ऐप के डाउनलोड सेक्शन में उपलब्ध होगा। आप यहां तक टॉप पर दायीं तरफ नज़र आ रहे तीन डॉट पर टैप करके पहुंच सकते हैं। इसके बाद डाउनलोड विकल्प को चुनना होगा।

दिसंबर 2016 में गूगल क्रोम एंड्रॉयड ऐप पर ऑफलाइन इस्तेमाल के लिए यूज़र को कंटेंट डाउनलोड करने की सुविधा दी गई थी। इस वक्त ब्राउज़र में म्यूजिक, वीडियो और पूरे वेबपेज को डाउनलोड करने का विकल्प था। इसके बाद मई 2017 में Chrome में अलग से 'डाउनलोड पेज लेटर' लाया गया। इसके बाद किसी वेबपेज को ऑफलाइन इस्तेमाल के लिए डाउनलोड करना और सुविधाजनक हो गया। 'Download Link' का विकल्प आ गया था जिसके बाद ऑरिजनल वर्ज़न से कंटेंट डाउनलोड करना आसान हो गया था।

क्रोम के लिए पेश किया गए नए फीचर ने अपने आप डाउनलोड होने वाले फीचर को दूसरे स्तर पर पहुंच दिया है। ब्राउज़िंग हिस्ट्री लॉग और लोकप्रियता के आधार पर कंटेंट डाउनलोड होगा। नए फीचर के लिए यूज़र को अलग से कुछ नहीं करना होगा। हालांकि, इसके लिए आपके फोन पर गूगल क्रोम का लेटेस्ट एंड्रॉयड ऐप होना चाहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Chrome for Android, Chrome, Google Chrome, Google

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »