गूगल असिस्टेंट को लगा देशी तड़का, अब समझेगी हिंदी जुबान

दिग्गज टेक कंपनी का वर्चुअल सहयोगी 'गूगल असिस्टेंट' अब यूज़र से हिंदी में 'नमस्ते' करेगा और अन्य दिशा-निर्देश भी समझेगा। कंपनी ने अब इसे हिंदी भाषा में बोलने, समझने के लिए सक्षम बना दिया है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 15 मार्च 2018 12:44 IST
ख़ास बातें
  • वर्चुअल सहयोगी 'गूगल असिस्टैंट' अब यूज़र से हिंदी में करेगा बात
  • असिस्टैंट एंड्रॉयड (6.0 से ऊपर मार्शमैलो व अन्य सपोर्ट वाले) फोन में शुरू
  • जल्द ही असिस्टैंट एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप, आईफोन और एंड्रॉयड गो में भी

दिग्गज टेक कंपनी की वर्चुअल सहयोगी 'गूगल असिस्टेंट' अब यूज़र से हिंदी में 'नमस्ते' करेगी और अन्य दिशा-निर्देश भी समझेगी। कंपनी ने अब इसे हिंदी भाषा में बोलने, समझने के लिए सक्षम बना दिया है। इस असिस्टेंट की सेवा एंड्रॉयड (6.0 से ऊपर मार्शमैलो व अन्य सपोर्ट वाले) फोन यूज़र को दे दी गई है। कहा गया है कि जल्द ही यह असिस्टेंट एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप, आईफोन और एंड्रॉयड गो एडिशन स्मार्टफोन में भी सपोर्ट करना शुरू कर देगी।

पिछले साल गूगल ने हिंदी असिस्टेंट अलो को अन्य फोन के लिए अंग्रेजी व जियो 4जी फीचर फोन में खास तौर से उपलब्ध करवाया था। अब हिंदी असिस्टेंट फीचर गुरुवार से यूज़र के लिए जारी कर दिया गया है। हमने एंड्रॉयड 7.0 पर चलने वाले एलजी जी5 में इस असिस्टैंट का इस्तेमाल किया। 'नमस्ते' बोलने पर यह बोलकर 'नमस्टे' में जवाब देती है। साथ ही एक स्माइली के साथ 'namaste' लिखकर आता है। इस फीचर के लिए फोन के होम बटन को कुछ सेकेंड के लिए दबाकर रखना होगा। साथ ही अगर आप 'नमस्ते' हिंदी में लिखा देखना चाहते हैं तो सिस्टम लैंग्वेज विकल्प में जाकर हिंदी चुनना होगा।

गूगल असिस्टेंट

गूगल असिस्टेंट की मदद से आप पूछ और बता सकते हैं,  ''आप कैसे हैं, क्या कर रहे हैं, आपका दिन कैसा रहा, कौन सा रास्ता पास है, जहां जल्दी पहुंचा जा सकता है?'' साथ ही अगर आप अपनी गूगल असिस्टेंट से कहेंगे, ''कल सुबह 7 बजे का अलार्म लगा दो'' तो वह आपके लिए यह भी करने में सक्षम होगी।
Advertisement

जिन स्मार्टफोन में सपोर्ट का हमने ज़िक्र किया, आप उनका होम बटन कुछ सेकेंड तक दबाएं। फिर कहें 'ओके गूगल', इसके बाद गूगल असिस्टेंट आपकी सेवा में 'हाज़िर' हो जाएगा। इसका इस्तेमाल आप व्यस्त होने पर किसी को मैसेज करने, कॉल करने, रिमाइंडर लगाने और डायरेक्शन पूछने के लिए कर सकते हैं।

गूगल असिस्टेंट की टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर पूर्वी शाह ने बताया, ''गूगल असिस्टेंट पूरी तरह भारतीय है। यह आपकी भाषा में आपकी चीज़ें समझता है। बिरियानी की रेसिपी से लेकर क्रिकेट स्कोर जानने तक यह आपकी मदद करेगा।''
Advertisement

मशीन लर्निंग वाला गूगल असिस्टेंट फीचर दो दशक के सर्च अनुभव और भाषाओं, कंप्यूटर और यूज़र कॉन्टेंट की जानकारी के साथ तैयार किया गया है। आप गूगल असिस्टेंट से कुछ ऐसे सवाल कर पाएंगे - सबसे करीब पंजाबी रेस्त्रां कहां है?, दादर तक पहुंचने में कितना समय लगेगा?, क्रिकेट का स्कोर क्या चल रहा है? इसी तरह आप गूगल असिस्टेंट को निर्देश भी दे पाएंगे - कल सुबह मुझे 7 बजे जगाओ, सेल्फी खींचो, डैडी को एसएमएस भेजो कि 5 मिनट में पहुंचेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.