गूगल असिस्टेंट अब आपके WhatsApp मैसेज को पढ़कर सुनाएगा

Google Assistant अब पहले की तुलना में ज्यादा एडवांस हो गया है। गूगल असिस्टेंट अब WhatsApp, Telegram और Slack पर आए मैसेज को भी पढ़कर सुनाएगा।

गूगल असिस्टेंट अब आपके WhatsApp मैसेज को पढ़कर सुनाएगा

गूगल असिस्टेंट अब आपके WhatsApp मैसेज को पढ़कर सुनाएगा

ख़ास बातें
  • गूगल असिस्टेंट केवल टेक्स्ट मैसेज को पढ़ेगा
  • ऑडियो मैसेज और वीडियो नहीं करेगा प्ले
  • आप चाहें तो मैसेज का रिप्लाई भी कर सकेंगे
विज्ञापन
Google Assistant अब पहले की तुलना में ज्यादा एडवांस हो गया है। गूगल असिस्टेंट अब WhatsApp, Telegram और Slack पर आए मैसेज को भी पढ़कर सुनाएगा। केवल इतना ही नहीं, आप बोलकर भी मैसेज का रिप्लाई कर सकेंगे। गूगल असिस्टेंट पहले केवल नेटिव मैसेजिंग ऐप में आए एसएमएस टेक्स्ट को पढ़कर ही सुनाता था लेकिन अब यह फीचर थर्ड-पार्टी ऐप्स को भी सपोर्ट करेगा। अब गूगल असिस्टेंट ग्रुपमी, डिसकोर्ड, स्लैक, टेलीग्राम और व्हाट्सऐप समेत कई ऐप्स को सपोर्ट करेगा।

इस नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को अपने एंड्रॉयड फोन में गूगल असिस्टेंट को एक्टिवेट करना होगा और रीड माय मैसेज की कमांड देनी होगी। आप गूगल असिस्टेंट को एक्टिवेट कर इस बात की जांच कर सकते हैं कि क्या यह फीचर आपके लिए काम कर रहा है या फिर नहीं। सुनिश्चित करें कि आपके पास नोटिफिकेशन में ऐसे मैसेज हो जिन्हें आपने पढ़ा ना हो।

गूगल असिस्टेंट आपके मैसेज एक के बाद एक आपको पढ़कर सुनाएगा। यह आपको मैसेज कार्ड के रूप में दिखाएगा और साथ ही यह भी बताएगा कि मैसेज किस ऐप पर आया है और फिर आपसे पूछेगा कि क्या आप मैसेज को सुनना चाहते हैं या नहीं। अगर आप हां कहते हैं तो यह आपको मैसेज पढ़कर सुनाएगा।

अगर मैसेज में ऑडियो, वीडियो या फिर तस्वीर होगी तो यह असिस्टेंट आपको बताएगा कि मैसेज में ऑडियो, वीडियो या फोटो शामिल है तो इसलिए मीडिया को प्ले नहीं किया जा सकता। एक बार टेक्स्ट मैसेज पढ़ने के बाद असिस्टेंट आपसे पूछेगा कि क्या आप रिप्लाई करना चाहते हैं। इसके बाद आप मैसेज को बोलिए और असिस्टेंट उसे टेक्स्ट में तबदील कर देगा और ग्रुप या फिर इंडीविजुअल चैट में जहां भी उस मैसेज को सेंड किया जाना है वहां भेज देगा।

यह काम का फीचर एंड्रॉयड फोन में दिखने लगा है, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस फीचर को कुछ समय पहले रोल आउट किया गया था। एंड्रॉयड पुलिस ने सबसे पहले इस फीचर को रिपोर्ट किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Assistant, WhatsApp, Telegram, Slack

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »