गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप अब हिंदी में भी

गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप अब हिंदी में भी
विज्ञापन
गैजेट्स 360 ऐप टेक्नोलॉजी की दुनिया की ख़बरों से रूबरू होने का सबसे बेहतरीन तरीका है। अच्छी ख़बर यह है कि गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप अब हिंदी में भी उपलब्ध है। इस एंड्रॉयड ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।  

ऐप में आपको टेक न्यूज़, मोबाइल रिव्यू, ओपिनियन, फ़ीचर, वीडियो, और भी कई तरह के कंटेंट मिलेंगे। टेक्नोलॉजी की दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज भी अलर्ट के तौर पर भेजे जाएंगे। गैजेट्स 360 हिंदी के मोबाइल और टैबलेट फाइंडर की मदद से आप बजट और ज़रूरत के हिसाब अपने लिए उपयुक्त डिवाइस ख़रीद पाएंगे।

ऐप में आप अपनी पसंद के किसी भी स्मार्टफोन व टैबलेट के स्पेसिफिकेशन और कीमत जान सकते हैं। उनकी तुलना किसी और प्रोडक्ट से भी कर सकते हैं। ब्रांड्स सेक्शन में 100 से ज्यादा कंपनियों की जानकारी मौजूद है जिनके ज्यादातर स्मार्टफोन और टैबलेट का ब्योरा भी आपको ऐप में ही मिल जाएगा। कोई भी स्मार्टफोन क्यों खरीदें? इस सवाल का जवाब आपको रिव्यू सेक्शन में मिल जाएगा।

आप एनडीटीवी के लोकप्रिय शो सेल गुरु का लेटेस्ट एपिसोड भी देख पाएंगे। ऐप में मौजूद कंटेंट को किसी भी शख्स के साथ साझा करना संभव है। और कमेंट सेक्शन के जरिए आप अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं।

गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप आपके फोन में 9.4 एमबी स्पेस की खपत करेगा। यह ऐप एंड्रॉयड 4.0.3 और उसके बाद रिलीज किए गए वर्ज़न पर काम करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gadgets 360, Gadgets 360 app
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  2. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  4. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  5. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  6. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  7. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  8. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  9. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  10. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »