• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फ्लिपकार्ट ने लॉन्च की Flipkart Health+ ऐप, घर घर पहुंचेगी सस्ती दवा और हेल्थ केयर प्रॉडक्ट्स

फ्लिपकार्ट ने लॉन्च की Flipkart Health+ ऐप, घर-घर पहुंचेगी सस्ती दवा और हेल्थ केयर प्रॉडक्ट्स

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने 2021 में एक ऑनलाइन फार्मेसी प्लेटफॉर्म सस्तासुंदर (SastaSundar) में सबसे अधिक स्टेक हासिल कर लिए थे, जिसे बाद में फ्लिपकार्ट हेल्थ+ में तब्दील कर दिया गया।

फ्लिपकार्ट ने लॉन्च की Flipkart Health+ ऐप, घर-घर पहुंचेगी सस्ती दवा और हेल्थ केयर प्रॉडक्ट्स

Photo Credit: Flipkart

फ्लिपकार्ट हेल्थ प्लस ऐप हुई लॉन्च

ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट ने नई फ्लिपकार्ट हेल्थ+ (Flipkart Health+) ऐप लॉन्च कर दी है।
  • फ्लिपकार्ट हेल्थ प्लस ऐप दवा और हेल्थ केयर प्रॉडक्ट्स को आसानी से उपलब्ध
  • दूरदराज के इलाकों में सुविधा पहुंचाकर स्वस्थ भारत बनाने में योगदान देगी
विज्ञापन
दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म के तहत नई फ्लिपकार्ट हेल्थ+ (Flipkart Health+) ऐप लॉन्च कर दी है। यह ऐप भारत में 20 हजार से अधिक पिन कोड में सर्विस प्रदान करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी ऐप के जरिए अच्छी गुणवत्ता वाली दवाई प्रदान करने का वादा करती है। फ्लिपकार्ट हेल्थ+ के मुताबिक उसके पास 500 से ज्यादा विक्रेता का समूह है, जिनके पास मेडिकल फील्ड में दवाईयों के वितरण के लिए रजिस्टर्ड फार्मासिस्टों का एक नेटवर्क है। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने 2021 में एक ऑनलाइन फार्मेसी प्लेटफॉर्म सस्तासुंदर (SastaSundar) में सबसे अधिक स्टेक हासिल कर लिए थे, जिसे बाद में फ्लिपकार्ट हेल्थ+ में तब्दील कर दिया गया।

दूरदराज के इलाकों में मिलेगी सुविधा

लॉन्च को लेकर बात करते हुए Flipkart Health+ के सीईओ प्रशांत झावेरी ने कहा कि 'फ्लिपकार्ट हेल्थ+ के जरिए कंपनी का लक्ष्य पूरे देश में अच्छी गुणवत्ता वाली दवाओं और हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स और सर्विस को सभी लोगों तक आसानी से पहुंचाने की समस्या को दूर करना है। यह खासतौर पर दूरदराज के हिस्से जैसे कि गांवों के लिए सबसे जरूरी है जो कि अब तक इस सुविधा से दूर रहे हैं। हम टेक्नोलॉजी का इस प्रकार फायदा लेना चाहते हैं जो कि हेल्थ केयर इकोसिस्टम को मजबूत करे और देश के गांवों और छोटे कस्बों में रहने वाले लोगों के लिए भी हेल्थ सर्विस की पहुंच को आसान बनाकर लोगों की बेहतर सेवा करने में सक्षम हो। जो कि भारत को स्वस्थ बनाने की दिशा में योगदान दे।'
 

स्वस्थ भारत में योगदान

Flipkart Health+ ने कहा कि कंपनी ऐप द्वारा विक्रेताओं के जरिए मेडिसिन और हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स को आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रही है। Flipkart Health+ देश भर में सस्तासुंदर (SastaSundar) के हेल्थकेयर नेटवर्क के साथ कनेक्ट कर रहा है। अभी तक SastaSundar.com यूजर्स को Flipkart Health+ होमपेज पर रीडायरेक्ट करेगा। आने वाले महीनों में कंपनी ग्राहकों को टेलीकंसल्टेशन और ई-डायग्नोस्टिक्स जैसी अन्य जरूरी हेल्थ सर्विस प्रदान करने के लिए थर्ड पार्टी के हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर्स को जोड़ने की प्लान बना रही है।
 

ऐप की उपलब्धता

ऐप की उपलब्धता की बात की जाए तो फिलहाल यह ऐप सिर्फ एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही यह ऐप आईओएस यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हो सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart, Affordable Medicines

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  3. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  5. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  6. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  7. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  8. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  9. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »