• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Facebook लाया TikTok जैसा ‘Short Videos’ फीचर, फिलहाल भारत में चल रही है टेस्टिंग

Facebook लाया TikTok जैसा ‘Short Videos’ फीचर, फिलहाल भारत में चल रही है टेस्टिंग

Facebook भारत में TikTok बैन और अमेरिका में प्रस्तावित बैन को देखते हुए अपने ऐप के अंदर एक नए ‘Short Videos' फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह नया फीचर News Feed के बीचोबीच नज़र आता है, जो कि स्वाइप-अप मैनर में बिल्कुल पॉपुलर टिकटॉक ऐप की तरह ही काम करता है।

Facebook लाया TikTok जैसा ‘Short Videos’ फीचर, फिलहाल भारत में चल रही है टेस्टिंग

फेसबुक के लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्ज़न में मिलेगा ‘Short Videos' फीचर

ख़ास बातें
  • Short Videos फीचर TikTok जैसा ही अनुभव प्रदान करता है
  • टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स को भारत सरकार द्वारा बैन कर दिया गया है
  • भारत के बाद अमेरिका में भी जल्द बैन हो सकता है टिकटॉक
विज्ञापन
Facebook भारत में TikTok बैन और अमेरिका में प्रस्तावित बैन को देखते हुए अपने ऐप के अंदर एक नए ‘Short Videos' फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह नया फीचर News Feed के बीचोबीच नज़र आता है, जो कि स्वाइप-अप मैनर में बिल्कुल पॉपुलर टिकटॉक ऐप की तरह ही काम करता है। आपको बता दें, हाल ही में फेसबुक ने अपने इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर टिकटॉक की कमी को पूरा करने के लिए Reels फीचर पेश किया है और अब लगता है कि ऐसा ही फीचर फेसबुक के लिए भी पेश कर दिया जाएगा। हम इस फीचर की टेस्टिंग के स्कोप के बारे में निश्चित नहीं है, लेकिन हम एंड्रॉयड डिवाइस पर फेसबुक के लेटेस्ट वर्ज़न में इस फीचर को पाने में सक्षम रहे।

सोशल मीडिया गुरु Matt Navarra ने ट्वीट करके सबसे पहले यह जानकारी दी कि सोशल मीडिया कंपनी अपने Facebook ऐप में इस नए ‘Short Videos' फीचर की टेस्टिंग कर रही है। यह नया फीचर TikTok के वीडियो फॉर्मेट जैसा ही है, जिसमें अगली वीडियो देखने के लिए आपको स्वाइप-अप स्क्रॉल आदि शामिल है। हमें यह फीचर अपने फेसबुक ऐप में प्राप्त हुआ, हो सकता है कि बड़ी संख्या में इस फीचर को भारतीय यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया गया हो। लेकिन हर भारतीय यूज़र्स तक यह फीचर अभी पहुंचे यह भी संभव नहीं है, फेसबुक इसे कमर्शियली रोलआउट करने से पहले यूज़र्स के बीच इसकी टेस्टिंग कर रहा है।

फेसबुक के प्रवक्ता ने इस बारे में कमेंट करते हुए ईमेल में कहा, (अनुवादित) “हम हमेशा नए रचनात्मक उपकरणों का परीक्षण कर रहे हैं, ताकि हम इस बारे में जान सकें कि लोग खुद को कैसे व्यक्त करना चाहते हैं। शॉर्ट फॉर्म वीडियो बेहद लोकप्रिय हैं और हम इस अनुभव के साथ फेसबुक पर लोगों को कनेक्ट, क्रिएट और शेयर करने के लिए नए तरीके प्रदान कर रहे हैं।"

आपको बता दें, फेसबुक के इस शॉर्ट वीडियो सेक्शन का इंटरफेस काफी हद तक टिकटॉक जैसा ही है, जिसमें नीचे दायीं ओर कमेंट्स और लाइक मौजूद हैं। इसके अलावा क्रिएट ऑप्शन को टॉप पर जगह दी गई है, जिस पर पहली बार क्लिक करने पर नया फेसबुक कैमरा के साथ डिस्क्रिप्शन लिखा दिखता है “Create and share short videos, and explore new ways to express yourself।” नए शॉर्ट वीडियो फीचर में यूज़र्स म्यूज़िक को अपनी रिकॉर्डिड क्लिप पर लगा सकते हैं। इसके अलावा टिकटॉक जैसा पॉज़ और रिकॉर्ड का विकल्प भी आपको इस नए फीचर में प्राप्त होगा। वीडियो को बनाने के बाद इसे आप इन-ऐप में शेयर कर सकते हैं। वीडियो पोस्ट हो जाने के बाद इसे आप अपने फेसबुक के ‘Short Videos' सेक्शन में देख सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत में टिकटॉक के बैन हो जाने के बाद फेसबुक ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम रील्स का विकल्प पेश किया था, जो कि इस्तेमाल में काफी हद तक टिकटॉक जैसा ही अनुभव प्रदान करता है। वहीं, अब फेसबुक ने अपना नया ‘Short Videos' फीचर पेश कर दिया है, जिसके बाद फेसबुक पर भी आप इस सुविधा का आनंद ले सकते हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Short Videos, TikTok

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »