• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फेसबुक मूमेंट्स ऐप में हुई वीडियो शेयरिंग समेत कई नए फीचर की शुरुआत

फेसबुक मूमेंट्स ऐप में हुई वीडियो शेयरिंग समेत कई नए फीचर की शुरुआत

फेसबुक मूमेंट्स ऐप में हुई वीडियो शेयरिंग समेत कई नए फीचर की शुरुआत
विज्ञापन
फेसबुक के मूमेंट्स ऐप में अब यूजर को वीडियो शेयरिंग सपोर्ट फीचर भी मिलेगा। फेसबुक के इस एप्लिकेशन से दोस्तों और परिवार के साथ निजी तस्वीरें शेयर की जाती हैं। फेसबुक ने यह नया फीचर एंड्रॉयड और 'आईओएस' दोनों ही यूजर के लिए शुरू किया है।

कंपनी ने यह भी घोषणा की कि मूमेंट्स ऐप में स्लाइड शो के जरिये भी वीडियो शेयर कर पाएंगे। इसके अलावा फेसबुक ने पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले साल जून में लॉन्च हुए इस ऐप्लिकेशन पर अब तक 40 करोड़ से ज्यादा तस्वीरें शेयर हो चुकी हैं, जिनमें से 10 करोड़ तो पिछले महीने ही शेयर की गईं।

इसके साथ ही नए मूमेंट्स ऐप वर्जन में नई अपलोड सेटिंग का भी फीचर है। इस फीचर की मदद से तस्वीरें और वीडियो शेयर अपलोड करने के लिए वाई-फाई विकल्प की प्रतीक्षा करना, तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो कोलाज को कोलाज की तरह दिखाना और बग फिक्सिंग जैसे सुधार भी किये गए हैं।

फेसुबुक मूमेंट्स ऐप एक क्रिएटिव लैब ऐप है और 34 भाषाओं में उपलब्ध है। इस ऐप में 'स्टोरीलाइन' का फीचर भी शामिल है जो ऑटोमेटिक क्रिेएशन कर आपके मूमेंट्स (क्षण) के आधार पर कस्टमाइज की जा सकने वाली मूवी बना सकता है। फेसबुक के इस अकाउंट को यूजर के फेसबुक अकाउंट से सिंक किया जा सकता है जिससे यह यूजर के दोस्तों और जरूरी टैग पहचान लेता है। जब कभी एक यूजर किसी तस्वीर को मूमेंट्स ऐप के साथ सिंक करता है को वह निजी तौर पर अपने दोस्तों को तस्वीर देता है। डिवाइस पर तारीख और फेस रिकगनाइशन टेक्नोलॉजी (चेहरा पहचानने की तकनीक) की नदद से यह तस्वीरों को इकट्ठा कर सहेज देता है।

पिछले साल फेसबुक ने अपने मोबाइल ऐप्लिकेशन से फोटो सिंक फीचर खत्म कर दिया था। इसकी जगह कंपनी ने यूजर को अपने फोन से निजी तस्वीरें अपलोड करने के लिए मूमेंट्स ऐप का अलर्ट भेजना शुरू किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »