फेसबुक मैसेंजर ने ऐसे की व्हाट्सऐप की बराबरी

फेसबुक मैसेंजर ने ऐसे की व्हाट्सऐप की बराबरी
ख़ास बातें
  • फेसबुक ने समूह वीडियो कॉलिंग को अपनी मैसेंजर सेवा के साथ जोड़ा है
  • इसमें स्टिकर्स, मास्क्स, फ्रेम्स, इफेक्ट्स प्रीलोडेड हैं
  • यह अपने जीवन के हर पल को साझा करने का आसान और मजेदार तरीका है
विज्ञापन
दुनियाभर में 1.2 अरब से ज्यादा लोग हर महीने फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल लोगों और व्यवसायों से संपर्क करने के लिए करते हैं। इस तरह से व्हाट्सऐप की बराबरी कर ली है जिसके भी एक्टिव यूज़र की संख्या 1.2 अरब है और इसमें से 20 करोड़ यूज़र भारत से आते हैं।

पिछले कुछ महीनों में फेसबुक ने समूह वीडियो कॉलिंग को अपनी मैसेंजर सेवा के साथ जोड़ा है। इसमें स्टिकर्स, मास्क्स, फ्रेम्स, इफेक्ट्स प्रीलोडेड हैं, साथ ही इससे फोटो और वीडियो को भी साझा किया जा सकता है। यह अपने जीवन के हर पल को साझा करने का आसान और मजेदार तरीका है।

फेसबुक के मैसेजिंग उत्पाद के उपाध्यक्ष डेविड मारकस ने बुधवार को एक पोस्ट में कहा, "मुझे कई असरदार कहानियां सुनने को मिलती है कि किस प्रकार हमारा उत्पाद आपके दैनिक जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है। तो हम सब जो मैसेंजर पर हैं, उन्हें मैं दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने कुछ अच्छा और आपके लिए सार्थक बनाने का मौका दिया।"

कंपनी ने मैसेंजर को और मज़ेदार बनाने के लिए मेंशंस और रिएक्शंस लांच किया है।

पिछले महीने फेसबुक मैसेंजर ने एक नया फीचर लाइव लोकेशन जोड़ा था जो यूजर्स को अपना लोकेशन रियल टाइम में साझा करने की सुविधा देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »