...तो फेसबुक मैसेंजर ऐप से फिर एसएमएस भेज पाएंगे आप

...तो फेसबुक मैसेंजर ऐप से फिर एसएमएस भेज पाएंगे आप
विज्ञापन
फेसबुक ने पुष्टि की है कि मैसेंजर ऐप में एसएमएस सपोर्ट की वापसी करने पर विचार किया जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि कुछ एंड्रॉयड यूज़र इस फ़ीचर की टेस्टिंग कर रहे हैं। मैसेंजर ऐप में एसएमएस इंटिग्रेशन हो जाने के बाद यूज़र ऐप से ही एसएमएस मैसेज भेज और रिसीव कर पाएंगे। कंपनी ने इसके अलावा एंड्रॉयड पर मैसेंजर ऐप में कई अकाउंट को एक साथ चलाने का सपोर्ट मुहैया करा रही है।

कंपनी के प्रवक्ता ने टेकक्रंच को पुष्टि की कि एसएमएस इंटिग्रेशन पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा, ''मैसेंजर में हमारी कोशिश लोगों के बीच संपर्क बनाए रखने के लिए नए-नए तरीकों को ढूंढना है। फिलहाल हम मैसेंजर ऐप में ही एसएमएस फ़ीचर को जोड़ने पर काम कर रहे हैं।"

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के चुनिंदा एंड्रॉयड यूज़र फेसबुक मैसेंजर ऐप में एसएमएस फ़ीचर को टेस्ट कर रहे हैं। फिलहाल, इस फ़ीचर को अन्य क्षेत्र में पेश किए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।

आपको याद दिला दें कि 2013 में भी फेसबुक के मैसेंजर ऐप के एसएमएस मैसेज भेजे और रिसीव किए जाते थे। लेकिन फ़ीचर लोकप्रिय नहीं होने के कारण फेसबुक ने बाद में इसे हटाने का फैसला किया।

इसके अलावा कंपनी ने अपने एंड्रॉयड यूज़र के लिए मल्टीपल अकाउंट फ़ीचर को धीरे-धीरे रोलआउट करना शुरू कर दिया है। मल्टीपल अकाउंटस् फ़ीचर उन यूज़र के लिए है जो अपने फोन को परिवार के सदस्यों या दोस्तों के साथ शेयर करते हैं। नए फ़ीचर आने के बाद यूज़र एक वक्त में मैसेंजर ऐप पर एक ही साथ कई आईडी का इस्तेमाल कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »