Facebook Messenger को मिला नया लुक, मिलेंगे कई मज़ेदार फीचर्स

आपको बता दें, पिछले महीने Facebook ने अपने Messenger को फोटो शेयरिंग ऐप Instagram के साथ इंटीग्रेट किया था। जिसके बाद यूज़र्स फेसबुक मैसेंजर के जरिए इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज सकेंगे, वहीं इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज के जरिए मैसेंजर पर मैसेज भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2020 15:03 IST
ख़ास बातें
  • Chat themes और selfie stickers जैसे फीचर्स जल्द होंगे रोलआउट
  • मैसेंजर को मिला ब्लू-पिंक ग्रेडिएंट लोगो लुक
  • फेसबुक जल्द ही करेगा Vanish Mode फीचर भी रोलआउट

पिछले महीने Facebook ने Messenger को Instagram के साथ इंटीग्रेट किया था

Facebook ने Messenger के लिए नया लुक रोलआउट किया है। नए लुक के साथ मैसेंजर ऐप को कई नए मज़ेदार फीचर्स भी मिलने वाले है, जैसे कि चैट थीम्स, सेल्फी स्टीकर्स और कस्टम रिएक्शन आदि। यूज़र्स अपने मैसेंजर में ‘love' से लेकर ‘tie-dye' तक की चैट थीम का चुनाव कर सकते हैं। मैसेंजर के नए अवतार को लेकर फेसबुक का कहना है कि यह मैसेजिंग के भविष्य के लिए एक बदलाव को दर्शाता है। आपको बता दें, हाल ही में कंपनी ने मैसेंजर को Instagram के साथ इंटीग्रेट किया था।

Facebook Messenger का लोगो पहले गहरे नीले रंग का था। लेकिन अब इसे नीले से गुलाबी ग्रेडिएंट में बदल दिया गया है, जो कि काफी हद तक Instagram लोगो की तरह लग रहा है। मैसेंजर के रंग के बदलाव के बाद अब जल्द ही यूज़र्स को मैसेंजर पर सेल्फी स्टीकर्स फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे, जो कि उन्हें खुद की तस्वीर के साथ स्टिकर कस्टमाइज़ करने में मदद करेगा।

इसके अलावा, फेसबुक जल्द ही Vanish Mode फीचर भी रोलआउट करने की तैयारी कर रहा है, जिसके जरिए मैसेज अपने आप गायब हो जाएंगे। जी हां, इस फीचर के आने के बाद जैसे ही यूज़र मैसेज देखकर चैट बंद कर देगा, वैसे ही वो मैसेज गायब हो जाएगा।

मैसेंजर के वाइस प्रेसिडेंट Stan Chudnovsky ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "हमारा नया लोगो मैसेजिंग के भविष्य के लिए एक बदलाव को दर्शाता है, एक अधिक डायनमिक, फन और इंटीग्रेटिड तरीका है जिसके जरिए आप उन लोगों से जुड़े रहेंगे जो आपके करीब हैं। हमें उम्मीद है कि आप इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना हम इसे करते हैं।"
Advertisement

आपको बता दें, पिछले महीने फेसबुक ने अपने मैसेंजर को फोटो शेयरिंग ऐप Instagram के साथ इंटीग्रेट कर दिया था। जिसके बाद यूज़र्स फेसबुक मैसेंजर के जरिए इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज सकेंगे, वहीं इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज के जरिए मैसेंजर पर मैसेज भेज सकते हैं। इस अपडेट को उत्तरी अमेरिका के ज्यादातर यूज़र्स के लिए जल्द ही रोलआउट किया जाएगा, वहीं ग्लोबली अगले कुछ महीने में इस प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Watch Together  नामक फीचर को भी हाल ही में पेश किया गया था, जिसके जरिए आप अपने दोस्तों के साथ कोई भी वीडियो साथ देख सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Messenger
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  6. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.