• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Facebook के इस टूल से अपने पुराने पोस्ट एक साथ आसानी से करें डिलीट

Facebook के इस टूल से अपने पुराने पोस्ट एक साथ आसानी से करें डिलीट

Manage Activity tool का उद्देश्य यूज़र्स को आसानी से अपने पुराने पोस्ट मैनेज करने में मदद करना है। यह यूज़र्स के पुराने कॉन्टेंट को आर्काइव करता है, जो कि यूज़र के लिए फेसबुक पर मौजूद होता है, लेकिन उसे दूसरे यूज़र्स नहीं देख सकते।

Facebook के इस टूल से अपने पुराने पोस्ट एक साथ आसानी से करें डिलीट

Activity Log section का ही हिस्सा है Manage Activity tool

ख़ास बातें
  • फेसबुक ने पेश किया Manage Activity Tool
  • बल्क में पुराने पोस्ट को कर सकते हैं एक साथ मैनेज
  • यह टूल Facebook Lite app पर भी लाइव हुआ
विज्ञापन
Facebook नया Manage Activity टूल जोड़ रहा है, जो कि यूज़र्स को एक साथ कई पोस्ट आसानी से एक ही जगह पर सॉर्ट करने में मदद करेगा। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी कि यह फीचर सबसे पहले मोबाइल वर्ज़न और Facebook Lite app पर काम करेगा और इसके बाद इसे डेस्कटॉप वर्ज़न के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मैनेज एक्टिविटी फीचर एक्टिविटी लॉग सेक्शन का हिस्सा है और यह यूज़र्स को बल्क में पोस्ट आर्काइव या फिर ट्रैश करने में मदद करता है। अपने ब्लॉग पोस्ट में फेसबुक ने यह भी बताया कि इस टूल पर काम करना ज़ारी रहेगा।
 

Facebook Manage Activity tool

फेसबुक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, Manage Activity tool का उद्देश्य यूज़र्स को आसानी से अपने पुराने पोस्ट मैनेज करने में मदद करना है। यह यूज़र्स के पुराने कॉन्टेंट को आर्काइव करता है, जो कि यूज़र के लिए फेसबुक पर मौजूद होता है, लेकिन उसे दूसरे यूज़र्स नहीं देख सकते। इसके अलावा इसकी मदद से यूज़र्स अपने पुराने पोस्ट को ट्रैश भी कर सकते हैं, जिसमें आपका पोस्ट 30 दिन तक दिखेगा और फिर यह हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा। हालांकि, यूज़र्स उन्हें मैनुअली रीस्टोर या फिर डिलीट भी कर सकते हैं। यह दोनों ही विकल्प बल्क में इस्तेमाल किये जाएंगे, जिसका मतलब है कि यूज़र्स अपने सभी पुराने पोस्ट फिल्टर की मदद से एक बार में ही मैनेज कर सकते हैं। इन फिल्टर्स में categories, date, और people शामिल हैं।
 

How to use Facebook Manage Activity tool?

मैनेज एक्टिविटी टूल का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले Activity Log section में जाना होगा, इसके बाद Manage Activity में जाएं। यहां आपको आपके सभी पोस्ट दिखेंगे, जिनके साथ दो विकल्प दिए होंगे- Archive और Trash। सभी पोस्ट को आपको अलग से चुनना होगा, पोस्ट चुनने के बाद आपको दोनों में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा।

फेसबुक ने अपने ब्लॉग में कहा है कि यह फीचर “mobile और Facebook Lite app” में जोड़ा गया है। गौर करने वाली बात यह है कि फिलहाल मैनेज एक्टिविटी टूल फेसबुक लाइट ऐप पर ही लाइव हुआ है, लेकिन जल्द ही मोबाइल वर्ज़न पर भी यह उपलब्ध करा दिया जाएगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Manage Activity Tool, Facebook Lite

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »