• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • X Money: Elon Musk के X ने Visa से मिलाया हाथ, वॉलेट लोडिंग से मनी ट्रांसफर तक, सब कुछ होगा आसान!

X Money: Elon Musk के X ने Visa से मिलाया हाथ, वॉलेट लोडिंग से मनी ट्रांसफर तक, सब कुछ होगा आसान!

X के सीईओ लिंडा याकारिनो ने इस साझेदारी की पब्लिक अनाउंसमेंट के लिए X का सहारा लिया। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि यह इस साल X Money से संबंधित "कई बड़ी घोषणाओं" में से पहली है।

X Money: Elon Musk के X ने Visa से मिलाया हाथ, वॉलेट लोडिंग से मनी ट्रांसफर तक, सब कुछ होगा आसान!

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म बनने के लिए X ने Visa के साथ साझेदारी की
  • X Money प्रोडक्ट के लिए पेमेंट्स संभालने का काम Visa नेटवर्क करेगा
  • पैसे ट्रांसफर करने के लिए Visa Direct का उपयोग करेगी सर्विस
विज्ञापन
एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाली X (पहले Twitter नाम से प्रसिद्ध) ने अपनी अपकमिंग पेमेंट सर्विस, X Money के लिए Visa के साथ साझेदारी की है। प्लेटफॉर्म रियलटाइम में मनी ट्रांसफर को इनेबल करने के लिए Visa Direct का इस्तेमाल करेगा, जिससे यूजर्स को X Money वॉलेट में पैसे लोड करने, डेबिट कार्ड से कनेक्ट करने और बैंक अकाउंट में फंड ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी। X सीईओ लिंडा याकारिनो ने इसे X Money के लिए कई प्रमुख घोषणाओं में से पहली बताया। हालांकि साझेदारी की पुष्टि हो गई है, सर्विस अभी तक लॉन्च नहीं हुई है। मस्क ने लंबे समय से X को एक फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म में बदलने की कल्पना की है, जिसमें क्रिएटर्स को टिप देने और बची राशि पर ब्याज अर्जित करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। X ने अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज को शुरू करने की तैयारी करते हुए पहले ही 40 से अधिक अमेरिकी राज्यों में मनी ट्रांसमीटर लाइसेंस हासिल कर लिया है।

एलन मस्क के स्वामित्व वाले X ने एक बड़ा कदम उठाया है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म बनने की ओर एक कदम बढ़ाते हुए Visa के साथ हाथ मिलाया है। X अपने अपकमिंग X Money प्रोडक्ट के लिए पेमेंट्स को संभालने के लिए Visa नेटवर्क का सहारा लेगा। कंपनी X Money के वॉलेट में पैसे लोड करने, अन्य यूजर्स को भुगतान करने के लिए डेबिट कार्ड से कनेक्ट करने और यूजर के बैंक अकाउंट में पैसे वापस ट्रांसफर करने के लिए Visa Direct का उपयोग करेगी।

X के सीईओ लिंडा याकारिनो ने इस साझेदारी की पब्लिक अनाउंसमेंट के लिए X का सहारा लिया। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि यह इस साल X Money से संबंधित "कई बड़ी घोषणाओं" में से पहली है। कंपनी फिलहाल केवल साझेदारी की घोषणा कर रही है। यह कब लाइव होगा इसकी जानकारी सामने आना अभी बाकी है।
 

मस्क ने कंपनी संभालने के ठीक बाद सबसे पहले X को एक फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म बनाने के दृष्टिकोण के बारे में बात करना शुरू किया था। उस समय, उन्होंने क्रिएटर्स को टिप देने और X पर बचे हुए बैलेंस पर अच्छा ब्याज देने के लिए X का उपयोग करने के बारे में भी बात की थी। टेकक्रंच के मुताबिक, अभी तक X के पास उसकी Payments सब्सिडियरी के लिए 40 से अधिक अमेरिकी राज्यों में मनी ट्रांसमिटर लाइसेंस हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: X Money, X, Twitter, Elon Musk
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »