महंगा हुआ Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन, नए प्लान्स हुए लागू

Disney Plus Hotstar Mobile प्लान की कीमत अब 499 रुपये वाले वार्षिक प्लान से शुरू होगी, जो पहले 399 रुपये थी। इसके अलावा, इसमें 899 रुपये वाला वार्षिक प्लान Disney+ Hotstar Super और 1,499 रुपये वाला वार्षिक प्लान Disney+ Hotstar Premium शामिल है।

महंगा हुआ Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन, नए प्लान्स हुए लागू
ख़ास बातें
  • Disney+ Hotstar Mobile में एक स्क्रीन पर मिलेगा एचडी कॉन्टेंट एक्सेस
  • एक साथ दो डिवाइस में HD क्वालिटी प्रदान करेगा Disney+ Hotstar Super
  • Disney+ Hotstar Premium एक साथ चार डिवाइस को 4K क्वालिटी देगा
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के दौरान जहां लोगों ने अपने इंटरटनमेंट का एकमात्र जरिया OTT प्लेटफॉर्म को बनाया हुआ है, वहीं अब ओटीटी प्लेटफॉर्म कंपनियों ने अपने प्लान्स को महंगा करना शुरू कर दिया है। दरअसल, कुछ महीने पहले ही Disney+ Hotstar ने ऐलान कर दिया था कि वह अपने ग्राहकों के लिए नए प्लान्स लेकर आने वाली हैं, यह प्लान 1 सितंबर से लागू होने वाले थे। साथ ही Disney+ Hotstar प्लान की कीमत जहां पहले 399 रुपये से शुरू होती थी, वो अब बढ़कर 499 रुपये हो गई है। हालांकि, अब डिज़नी प्लस हॉटस्टार के सभी प्लान में ग्राहकों को 1 साल तक की वैधता प्राप्त होने वाली है।

Disney Plus Hotstar Mobile प्लान की कीमत अब 499 रुपये वाले वार्षिक प्लान से शुरू होगी, जो पहले 399 रुपये थी। इसके अलावा, नए प्लान्स की बात करें, तो इसमें 899 रुपये वाला वार्षिक प्लान Disney+ Hotstar Super और 1,499 रुपये वाला वार्षिक प्लान Disney+ Hotstar Premium शामिल है। यह तीनों प्लान 1 सितंबर यानी कल से से लागू हो चुके हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपना Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन बंद कर दिया है। साथ ही  

डिज़नी+ हॉटस्टार मोबाइल Netflix के Mobile प्लान जैसा ही है। यह आपको केवल एक मोबाइल डिवाइस तक ही सीमित रखता है, लेकिन इस पर आप एचडी वीडियो क्वालिटी का मज़ा ले सकते हैं। वहीं, जिन ग्राहकों के पास डिज़नी+ हॉटस्टार सुपर का सब्सक्रिप्शन है, वह लोग इसका आनंद एक साथ दो  डिवाइस पर एचडी क्वालिटी में उठा सकते हैं। वहीं, यदि आपके पास डिज़नी+ हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, तो आप एक साथ चार डिवाइस पर इसका एक्सेस 4K क्वालिटी में प्राप्त कर सकते हैं।

इसमें आप Disney+ Hotstar के सभी कॉन्टेंट, जिसमें Disney+ ऑरिज़नल, Disney, Marvel, Star Wars, National Geographic, HBO, FX, Showtime, 20th Century और Searchlight Pictures की हॉलीवुड फिल्में और टीवी शो शामिल हैं, यह कॉन्टेंट पहले केवल डिज़नी+ हॉटस्टार प्रीमियम तक ही सीमित था, जो कि अब सभी प्लान्स में उपलब्ध है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »