itel S9 Star: Rs 899 रुपये में AI फीचर वाले TWS ईयरबड्स लॉन्च, यहां से खरीदें
itel ने भारत में शुक्रवार को अपना बजट-टियर TWS - Itel S9 Star लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि Rs 1 हजार से कम की आकर्षक कीमत पर ये ईयरबड्स स्टाइलिश होने के साथ-साथ स्मार्ट भी हैं, क्योंकि इनमें AI-पावर्ड Environmental Noise Cancellation (ENC) मिलता है। इसके अलावा, नए itel ईयरबड्स 10mm ड्राइवर्स के साथ 360‑डिग्री सराउंड साउंड सपोर्ट करते हैं। इनके चार्जिंग केस में 400mAh बैटरी मिलती है, जो कंपनी के दावे अनुसार, फुल होने पर लगभग 30 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है।