Disney+ Hotstar इस कीमत के साथ 3 अप्रैल को होगा लॉन्च

एक साल के लिए Disney+ Hotstar VIP की कीमत 399 रुपये होगी। वहीं Disney+ Hotstar प्रीमियम की कीमत एक साल के लिए 1,499 रूपये होगी।

Disney+ Hotstar इस कीमत के साथ 3 अप्रैल को होगा लॉन्च

Disney+ Hotstar की भारत में शुरुआती कीमत 399 रुपये प्रति माह होगी

ख़ास बातें
  • पहले 29 मार्च को लॉन्च होने वाला था Disney+ Hotstar
  • कोरोना वायरस के वजह से लॉन्च में हुई देरी
  • 2 अप्रैल को रात 8 बजे होगा The Mandalorian प्रीमियर
विज्ञापन
Disney+ Hotstar का इंतज़ार लम्बे समय से किया जा रहा था, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। जी हां, डिज़नी+ हॉटस्टार इस शुक्रवार यानी 3 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च तारीख के अलावा हॉटस्टार ने डिज़नी+ हॉटस्टार की कीमत से भी पर्दा उठा दिया है। एक साल के लिए डिज़नी+ हॉटस्टार VIP की कीमत 399 रुपये होगी। वहीं, Dinsey+ हॉटस्टार प्रीमियम की कीमत एक साल के लिए 1,499 रुपये होगी। यदि आपको डिज़नी+ ऑरिजनल जैसे कि Star Wars सीरीज़ द मेंडलोरियन का एक्सेस चाहिए, तो इसके लिए आपको बाद में अलग से भुगतान करना होगा। वहीं, पहले की तरह ऑरिज़नल इंग्लिश-लैंग्वेज वर्ज़न के मार्वल, स्टार वार्स, पिक्सार और डिज़नी फिल्में आपको डिज़नी+ हॉटस्टार प्रीमियम में उपलब्ध होगी। इसके अलावा VIP यूज़र्स को हिंदी, तमिल, तेलुगू स्थानिय भाषाओं में डब फिल्में देखने के लिए मिलेगी।
 

Disney+ Hotstar launch date

आपको बता दें, 3 अप्रैल Disney+ Hotstar लॉन्च की नई तारीख है, इससे पहले यह 29 मार्च को लॉन्च किया जाना था। हालांकि, खास बात यह है कि लॉन्च की तारीख में 1 हफ्ते से भी कम दिनों की देरी की गई है। स्वभाविक है कि लॉन्च में हो रही देरी दुनियाभर में चल रहे COVID-19 बिमारी, जो कोरोनावायरस के फैल रही है, की वजह  से हो रही है। यह जानलेवा वायरस बड़ी संख्या में लोगों में न फैले इसलिए दुनियाभर में सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा दिया जा रहे है, लोग अपने घरों में बंद है।

हॉटस्टार ने एक अच्छी खबर की जानकारी देते हुए बताया कि अब Disney+ Hotstar सब्सक्राइबर्स अनलिमिटेड डिज़नी+ कंटेंट को डाउनलोड कर सकते हैं, जो कि अब तक पांच एपिसोड और फिल्मों तक ही सीमित था। इसके अलावा डिज़नी+ हॉटस्टार एक ब्रांड न्यू नेविगेशन सेक्शन फीचर लॉन्च करेगा, जिसमें डिज़नी, पिक्सर, मार्वल, स्टार वार्स और नेशनल जियोग्राफ़िक के लिए नए "चैनल" दिए जाएंगे।

लॉन्च को शानदार बनाने के लिए डिज़नी+ हॉटस्टार एक विचुअल रेड कार्पेट का आयोजन करेगा, यह विचुअल लॉन्चिंग कोविड-19 कोरोना वायरस के चलते आयोजित की गई है। इसका आयोजन गुरुवार 2 अप्रैल को किया जाएगा। इस पर शाम 6 बजे 'द लॉयन किंग' दिखाई जाएगी, वहीं रात 8 बजे द मंडलोरियन दिखाई जाएगी। अगर आपको इस आयोजन का हिस्सा नहीं बनना, तो आप दोनों फिल्मों पहले भी खुद से देख सकते हैं। हालांकि, अगर आप इस आयोजन का हिस्सा बनते हैं, तो आपको दूसरे Disney+ Hotstar यूज़र्स से जुड़ने, मैसेज, फोटो और बैजेस शेयर करने का मौका मिलेगा।

भारत में डिज़नी+हॉटस्टार 3 अप्रैल को लॉन्च होगा। पहले के सब्सक्राइबर्स के लिए नई कीमते अपग्रेड कर दी जाएंगी, डिज़नी हॉटस्टार के लिए उन्हें 399 रुपये देने होंगे, और डिज़नी+ हॉटस्टार प्रीमियम के लिए 1,499 रुपये।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »