• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • India Australia टेस्‍ट मैच के दौरान Disney Hotstar हुआ डाउन! यूजर्स ने की शिकायत

India-Australia टेस्‍ट मैच के दौरान Disney Hotstar हुआ डाउन! यूजर्स ने की शिकायत

Disney Hotstar Down : गैजेट्स 360 हिंदी ने दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर डिज्‍नी हॉटस्‍टार की इंडिया वेबसाइट और ऐप को चेक किया। दोनों ठीक काम कर रहे थे।

India-Australia टेस्‍ट मैच के दौरान Disney Hotstar हुआ डाउन! यूजर्स ने की शिकायत

Disney Hotstar Down : यह सब तब हुआ है, जब भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का सीधा प्रसारण इस प्‍लेटफॉर्म पर किया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • यूजर्स आउटेज की शिकायत कर रहे हैं
  • हालांकि ऐसा लगता है कि अब आउटेज ठीक है
  • इस बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्‍ट मैच (India-Australia Test) को भारत में स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के साथ ही डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि देशभर में कई यूजर्स वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस डिज्नी हॉटस्टार (Disney Hotstar) से जुड़ा आउटेज महसूस कर रहे हैं। इसका मतलब है कि कई यूजर्स डिज्‍नी हॉटस्‍टार की वेबसाइट को एक्‍सेस नहीं कर पा रहे। इस तरह के आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector.in ने भी डिज्‍नी हॉटस्‍टार का आउटेज ट्रैक किया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि डिज्‍नी हॉटस्‍टार के ऐप में भी यूजर्स को आउटेज का सामना करना पड़ा है।  

डाउनडिटेक्टर की वेबसाइट के अनुसार, डिज्‍नी हॉटस्‍टार के आउटेज की शुरुआत रिपोर्ट सुबह 11.35 बजे के आसपास दर्ज की गई। यह दोपहर 12.30 बजे पीक पर थी, जब 519 यूजर्स ने आउटेज की सूचना दी थी। दोपहर 1.15 बजे के आसपास यह संख्या थोड़ी कम हुई। हालांकि उस वक्‍त भी 455 यूजर्स आउटेज से जूझ रहे थे।  

बिजनेस टुडे ने लिखा है कि Disney+Hotstar ने आउटेज पर प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि उसके ऐप और वेब को अप्रत्याशित तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीमिंग सर्विस ने आश्वासन दिया है कि उनकी टीम इस पर काम कर रही है ताकि समस्या जल्द ठीक हो जाए।

गैजेट्स 360 हिंदी ने दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर डिज्‍नी हॉटस्‍टार की इंडिया वेबसाइट और ऐप को चेक किया। दोनों ठीक काम कर रहे थे। ऐसा लगता है कि स्‍ट्रीमिंग सर्विस ने तकनीकी समस्‍या को सुलझा लिया है। हालांकि हमें आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। यह सब तब हुआ है, जब भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का सीधा प्रसारण इस प्‍लेटफॉर्म पर किया जा रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »