Apple की ऐप्स मार्केट में मोनोपॉली की जांच की रिपोर्ट CCI ने वापस मंगाई 

एपल के खिलाफ यह जांच लगभग चार वर्ष पहले शुरू की गई थी। यह कंपनी की ऐप्स के मार्केट में दबदबे वाली स्थिति का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल करने से जुड़ी थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अगस्त 2024 21:41 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले में एपल के सभी राइवल्स से रिपोर्ट को लौटाने के लिए कहा गया है
  • एपल ने शिकायत की थी उसके बिजनेस से जुड़े सीक्रेट्स का खुलासा किया गया है
  • कंपनी के ऐप स्टोर पर डिवेलपर्स से 30 प्रतिशत तक फीस ली जाती है

कंपनी के खिलाफ यह जांच लगभग चार वर्ष पहले शुरू की गई थी

अमेरिकी टेक्नोलॉजी और डिवाइसेज कंपनी Apple के खिलाफ ऐप्स के मार्केट में मोनोपॉली की जांच की रिपोर्ट को कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने रिकॉल किया है। एपल ने शिकायत की थी उसके बिजनेस से जुड़े सीक्रेट्स का राइवल्स को खुलासा किया गया है। इसके बाद इस रिपोर्ट को CCI ने रिकॉल किया है। 

एपल के खिलाफ यह जांच लगभग चार वर्ष पहले शुरू की गई थी। यह कंपनी की ऐप्स के मार्केट में दबदबे वाली स्थिति का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल करने से जुड़ी थी। एपल पर आरोप था कि उसने ऐप्स के मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति के कारण डिवेलपर्स को उसके प्रॉपराइटरी इन-ऐप परचेज सिस्टम का इस्तेमाल करे के लिए बाध्य किया था। इसके लिए डिवेलपर्स से 30 प्रतिशत तक फीस ली जा रही थी। 
Advertisement

पिछले सप्ताह दिए गए CCI के इस गोपनीय ऑर्डर की Reuters ने रिपोर्ट दी है। इसमें इस मामले में एपल के सभी राइवल्स से रिपोर्ट को लौटाने के लिए कहा गया है। हालांकि, इस ऑर्डर में यह नहीं बताया गया है कि एपल किस गोपनीय जानकारी को लेकर चिंतीत है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि कंपनी को देश में उसके ऐप स्टोर के रेवेन्यू और मार्केट शेयर के आंकड़े के खुलासे की चिंता है। Reuters ने जुलाई में रिपोर्ट दी थी कि CCI की इनवेस्टिगेशन यूनिट की ओर से 2022 और 2024 में दी गई दो रिपोर्ट में पाया गया था कि एपल ने अपने iOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर ऐप स्टोर्स के लिए मार्केट में अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल किया था। 

CCI ने जिन फर्मों से रिपोर्ट को लौटाने के लिए कहा है उनमें डेटिंग ऐप Tinder को चलाने वाली Match और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी Paytm का प्रतिनिधित्व करने वाला स्टार्टअप ग्रुप ADIF शामिल है। इस बारे में एपल और Match ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। CCI और ADIF ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। एपल ने CCI को शिकायत में कहा था कि इस मामले में उसके राइवल्स के साथ साझा की गई रिपोर्ट से कंपनी के बिजनेस से जुड़ी गोपनीय जानकारी का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा था कि CCI को ये रिपोर्ट रिकॉल करनी चाहिए। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.