Chingari App की चांदी, 22 दिन में 1 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड

आपको बता दें, चिंगारी ऐप यूज़र्स को प्रति व्यू पर प्वाइंट्स प्रदान करता है, जिन्हें बाद में पैसों के रूप में रिडिम किया जा सकता है। टिकटॉक जैसा शॉर्ट वीडियो और ऑडियो Chingari App को बेंगलुरू स्थित दो प्रोग्रामर ने बनाया है।

Chingari App की चांदी, 22 दिन में 1 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड

TikTok की कमी को दूर कर रहा है Chingari App

ख़ास बातें
  • हर आधे घंटे में Chingari App को मिल रहे 10 लाख व्यू
  • 10 भाषाओं को सपोर्ट करता है चिंगारी ऐप
  • गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है चिंगारी ऐप
विज्ञापन
भारत में TikTok ऐप की जगह लेने वाला मेड-इन-इंडिया Chingari App तेजी से हमारे और आपके स्मार्टफोन का हिस्सा बनता जा रहा है। लेटेस्ट खबर के अनुसार, इस ऐप को 22 दिन के अंदर 1 करोड़ डाउनलोड मिल चुके हैं। वहीं, एक हफ्ते पहले इस ऐप के डाउनलोड 25 लाख पार हो गए थे, हालांकि इस संख्या में अचानक तेज़ी आई भारत में TikTok बैन होने के बाद। कंपनी के को-फाउंडर सुमित घोष का कहना है कि भारत में टिकटॉक बैन के बाद से ही ऐप को हर आधे घंटे में 10 लाख से ज्यादा व्यू प्राप्त हो रहे हैं।

लेटेस्ट खबर के मुताबिक, Chingari App को Google Play Sore पर 1.1 करोड़ डाउनलोड मिल चुके हैं। भारत में TikTok ऐप का विकल्प बनने वाले चिंगारी ऐप के डाउनलोड संख्या में अचानक ही तेज़ी आई है। कंपनी ने बताया कि ऐप ने सिर्फ 10 दिन में 30 लाख डाउनलोड का माइलस्टोन प्राप्त कर लिया है, यही नहीं 72 घंटों में इस ऐप को 5 लाख लोगों ने अपने डिवाइस में डाउनलोड किया।

जाने-माने फ्रांसीसी सुरक्षा शोधकर्ता Robert Baptiste ने हाल ही में दावा किया कि TikTok के भारतीय विकल्प कहे जा रहे Chingari ऐप को डेवलप करने वाली कंपनी Globussoft की वेबसाइट से समझौता किया गया है। उन्होंने कहा कि साइट में सभी पेजों में एक मैलवेयर स्क्रिप्ट थी, जो यूज़र को कई अलग-अलग वेबसाइट के पेजों पर ले जाती थी। हालांकि, इस दावे पर घोष ने रिस्पॉन्स देते हुए कहा कि इस समस्या को जल्द ही फिक्स कर दिया जाएगा।

आपको बता दें, चिंगारी ऐप यूज़र्स को प्रति व्यू पर प्वाइंट्स प्रदान करता है, जिन्हें बाद में पैसों के रूप में रिडिम किया जा सकता है। टिकटॉक जैसा शॉर्ट वीडियो और ऑडियो Chingari App को बेंगलुरू स्थित दो प्रोग्रामर ने बनाया है, जिनका नाम है बिश्वात्मा नायक और सिद्धार्थ गौतम। इस ऐप में 10 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलुगु शामिल हैं। इस ऐप को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर नवंबर साल 2018 में लॉन्च किया गया था, हालांकि बाद में जनवरी 2019 में इसे आईओएस के लिए भी लॉन्च कर दिया गया।

जैसा कि सभी जानते हैं भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया गया है। इस पर टिकटॉक का कहना है कि कंपनी के प्रतिनिधि इस मामले पर चर्चा और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतू सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बता दें, सरकार ने इस ऐप्स को यह कहते हुए बैन कर दिया कि ये ऐप देश की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

बैन हुए 59 ऐप्स में सबसे चर्चित ऐप है टिकटॉक जिसके बैन होते ही, स्वदेशी डेवलपर्स के पास अवसर की भरमार हो गई है। कई ऐप्स बनाकर तैयार किए जा रही हैं, तो कई पहले से मौजूद ऐप्स टिकटॉक जैसा अनुभव प्रदान करने का दावा करती हैं। जैसे कि मित्रों ऐप, रोसोपो, मौज इत्यादि।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Chingari, TikTok, Google Play

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »